फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post of law breakers will not obstruct in police action says Chief Minister Pinarayi Vijayan

कानून तोड़ने वालों का पद पुलिस कार्रवाई में आड़े नहीं आएगा : मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

Sun, 04 Aug 2019 04:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: आसिम खान Updated Sun, 04 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Post of law breakers will not obstruct in police action says Chief Minister Pinarayi Vijayan
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार कानून का दुरुपयोग करने वाले किसी अधिकारी (महिला/पुरूष) के पद की परवाह नहीं करेगी। सरकार ऐसे किसी अधिकारी को संरक्षण प्रदान नहीं करेगी। 

विज्ञापन


विजयन ने यहां महिला कैडेटों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह स्वाभाविक है कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का पद और रैंक पुलिस को अपनी ड्यूटी निभाने या कार्रवाई करने में आड़े नहीं आएगा।’
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया जब एक दिन पहले ही आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण ने कथित रूप से शराब के नशे में कार चलाते हुए तिरुवनंतपुरम में एक युवा पत्रकार को टक्कर मार दी थी। आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शनिवार को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयन ने हाल में इडुक्की जिले के नेदुमकंदम में हिरासत में प्रताड़ना के चलते एक व्यक्ति की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों के इस कृत्य ने समूचे पुलिस बल की नकारात्मक छवि पेश की। सरकार हिरासत में हमले और थर्ड डिग्री प्रताड़ना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।


वेंकटरमण ने कल शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए सड़क पर खड़ी 35 वर्षीय मोहम्मद बशीर की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बशीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह मलयाली अखबार ‘सिराज’ में ब्यूरो प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed