फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post new motor vehicles law implementation, deaths in road accidents have come down

कड़े कानून ने दिखाया अपना रंग, 75 फीसदी तक कम हुए सड़क दुर्घटना के मामले

Mon, 25 Nov 2019 11:07 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Post new motor vehicles law implementation, deaths in road accidents have come down
मोटर व्हीकल एक्ट - फोटो : Social

मोटर वाहन कानून में संशोधन कर उसे सख्त बनाने की कोशिश रंग लाती दिख रही है। नया कानून लागू होने के बाद सितंबर और अक्तूबर में घातक सड़क हादसों में 75 फीसदी तक की कमी देखने को मिली है। 

विज्ञापन


नया मोटर वाहन कानून एक सितंबर से लागू हुआ था, जिसके बाद से कुछ राज्यों और चंडीगढ़ समेत कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी आई है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि सितंबर और अक्तूबर में चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में सिर्फ दो लोगों की मौत हुई। जबकि पिछले साल 8 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। पुडुचेरी में पिछले साल की तुलना में हादसे 31 फीसदी घट गए और नौ लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में 22 तो गुजरात में 14 फीसदी कमी : 

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि उत्तराखंड में इस दौरान मौतों की संख्या 22 फीसदी घट गई। पिछले साल इस अवधि में 78 लोगों की जान गई थी जबकि इस बार 61 लोगों की मौत हुई। नितिन गडकरी ने कहा कि गुजरात में इन महीनों में मौत की संख्या घटकर 480 रह गई, जो 14 फीसदी कम है। एक साल पहले 557 लोगों ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाई थी। 

यूपी, बिहार में भी गिरावट 

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने संसद में बताया कि बिहार में पिछले साल की तुलना में मृत्यु दर 10.5 फीसदी कम रही। इन दो महीनों में पिछले साल 459 लोगों की जान गई थी जबकि इस बार यह आंकड़ा 411 रहा। उत्तर प्रदेश में भी सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत में 10 फीसदी कमी आई है। पिछले साल यह आंकड़ा 1503 था जबकि इस बार यह 1355 रहा। उन्होंने बताया कि केरल में सड़क दुर्घटना से संबंधित मौतों में 2.1 प्रतिशत की कमी आई जबकि छत्तीसगढ़ में दुर्घटना से संबंधित मौतों में 4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed