{"_id":"614d22ad8ebc3efd7c0230e0","slug":"post-covid-care-module-ready-to-deal-with-health-related-problems-after-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड केयर: कोरोना के बाद होने वाली स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से निपटने का मॉड्यूल तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोस्ट कोविड केयर: कोरोना के बाद होने वाली स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से निपटने का मॉड्यूल तैयार
Fri, 24 Sep 2021 06:28 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:28 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोविड संक्रमण के बाद की सभी तकलीफों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग पेशेवर लोगों की मदद से मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पोस्ट कोविड के रूप में हमने ब्लैक फंगस को देखा है, जिसके लिए हाई डोज की स्टेरॉयड को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बाद लंबे समय तक होने वाली स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों के इलाज को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत देशभर में डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामुदायिक कर्मियों को आमजन में कोरोना के कारण लंबे समय तक होने वाली स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों के उपचार के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए मॉड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोविड संक्रमण के बाद की सभी तकलीफों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग पेशेवर लोगों की मदद से मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पोस्ट कोविड के रूप में हमने ब्लैक फंगस को देखा है, जिसके लिए हाई डोज की स्टेरॉयड को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में ये जरूरी है कि ऐसी दवाएं ली जाएं जिससे साइड इफेक्ट्स को कम किया जा सके। अगर हम पहले से ही इस तरह के चीजों को लेकर तैयारी रखेंगे तो भविष्स में अचानक सेहत या स्वास्थ्य व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
तैयारी हो तो चुनौती से निपटा जा सकता है
स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है। महामारी ने स्वास्थ्य और स्वास्थ्य क्षेत्र के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी संसाधन मिलेंगे तो पोस्ट कोविड को लेकर आने वाले चुनौतियों से निपटा जा सकता है।