फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Portuguese President Marcelo Rebelo De Sousa and Prime Minister Narendra Modi Meeting

पीएम मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच निवेश, परिवहन समेत सात समझौते

Fri, 14 Feb 2020 02:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 14 Feb 2020 02:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को कारोबार, निवेश सहित दोनों देशों के संबंधों को और गहरा बनाने के रास्तों एवं रिश्तों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा की।

विज्ञापन
Portuguese President Marcelo Rebelo De Sousa and Prime Minister Narendra Modi Meeting
Portuguese President Marcelo Rebelo De Sousa and Prime Minister Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डि सूसा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की। इसके बाद दोनों देशों के बीच निवेश, परिवहन, बंदरगाह, संस्कृति व कारोबार समेत सात क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दक्षिणी यूरोप में पुर्तगाल भारत के लिए अहम साझेदार है और बीते 15 वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में निरंतर प्रगति हुई है। अक्तूबर, 2005 में पुर्तगाल ने गैंगस्टर अबू सलेम और मोनिका बेदी को भारत को प्रत्यर्पित किया था।  

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, हमारे संबंध अधिक मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे की ताकत से फायदा उठाना शामिल है। दोनों नेताओं की वार्ता के बाद सात क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े समझौते हुए। 
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध जोशपूर्ण व मित्रतापूर्ण रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है। दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय और विकासपरक सहयोग है। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी महत्वपूर्ण साझेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्तगाल के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आम हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग के दृष्टिकोण से नई दिशा में आगे बढ़ाने अवसर प्रदान करेगी।  

कोविंद ने सम्मान किया भोज का आयोजन

पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा बृहस्पतिवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे। शुक्रवार शाम उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। कोविंद ने सूसा के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया। अपनी यात्रा के दौरान सूसा महाराष्ट्र और गोवा भी जाएंगे।

ये समझौते हुए

  • गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय नौवहन धरोहर संग्रहालय स्थापित करने को पुर्तगाल के रक्षा मंत्रालय व भारत के पोत परिवहन मंत्रालय के बीच समझौता।
  • दोनों देशों के बीच औद्योगिक एवं बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • दोनों देशों ने दृश्य श्रव्य सह उत्पादन में सहयोग को लेकर समझौता किया।
  • पुर्तगाल के डिप्लोमेटिक इंस्टीट्यूट और विदेश सेवा प्रशिक्षण संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन किया गया।
  • भारत और पुर्तगाल ने नौवहन परिवहन एवं बंदरगाह विकास को लेकर सहयोग समझौता किया। 
  • दोनों देशों ने भारत और पुर्तगाल के बीच आवाजाही गठजोड़ को लेकर भी संयुक्त घोषणा की । 
  • इसके अलावा इन्वेस्ट इंडिया और स्टार्टअप पुर्तगाल के बीच भी एमओयू हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed