{"_id":"6023a33d8ebc3e4c64275cb5","slug":"porn-film-racket-till-now-mumbai-crime-branch-is-arrested-9-people-the-case-reaches-to-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत तक पहुंचे अश्लील फिल्म गिरोह के तार, अब तक नौ लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत तक पहुंचे अश्लील फिल्म गिरोह के तार, अब तक नौ लोगों को किया गिरफ्तार
Wed, 10 Feb 2021 02:41 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police
- फोटो : पीटीआई
मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने वाले गिरोह से संबंधित मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अबतक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पिछले हफ्ते अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर की अपराध शाखा के प्रोपर्टी प्रकोष्ठ ने 40 वर्षीय नौवें आरोपी को मंगलवार को गुजरात के सूरत से दबोच लिया। पिछले हफ्ते पुलिस की प्रोपर्टी प्रकोष्ठ ने यहां मालवानी इलाके के मढ में स्थित एक बंगले पर छापा मारा था और संघर्षरत मॉडलों एवं कलाकारों के साथ अश्लील फिल्में बनाने के गिरोह का भाडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
वे सोशल मीडिया ऐप और वेबसाइट पर इन अश्लील फिल्मों को अपलोड करते हैं। अधिकारी ने बताया कि शुरू में तो पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अभिनेत्री और विदेशी प्रोडोक्शन हाउस का एक प्रतिनिधि शामिल है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया है। उसकी शिकायत पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अबतक कुल दो प्राथमिकियां दर्ज जा चुकी हैं। पिछले हफ्ते मारे गए छापे में, पुलिस ने छह मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, कैमरे, मेमोरी कार्ड और 5.68 लाख रुपये कीमत के अन्य उपकरण जब्त किए थे।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम, महिला का अभद्र प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल निकाल रहा है। इसके अलावा उन बैंकों को भी कॉल किया गया है, जिसमें इन आरोपियों के बैंक खाते हैं। कुछ आरोपियों के बैंक खाते में जमा रकम को भी फ्रीज किया गया है।