फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Population control law: Two ministers tantalize on issue

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार में ही दो सुर, दो मंत्री भी आमने-सामने

Wed, 24 Jan 2018 11:05 PM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
संजय मिश्र/नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Population control law: Two ministers tantalize on issue

जनसंख्या नियंत्रण कानून के मामले को लेकर पीएम मोदी के अपने ही मंत्रियों के बीच एक राय नजर नहीं आ रही है। सरकार के मंत्रियों के स्वर अलग-अलग उभरकर सामने आए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़े जनसंख्या कानून की मांग को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र नवादा से आंदोलन की शुरूआत का ऐलान कर रखा है। तो भाजपा शासित असम ने दो बच्चे का कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कानून के मसौदे को राज्य विधानसभा में चंद माह पहले ही पेश किया है। 

विज्ञापन


मगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश की प्रजनन दर (टीएफआर) को नियंत्रण में बताते हुए जनसंख्या कानून की आवश्यक्ता से इंकार किया है। नड्डा ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। तो जनसंख्या नियंत्रण के लिए भाजपा शासित राज्य असम के जरिए चंद माह पहले विधानसभा में पेश दो बच्चे के कानून के मसौदे पर नड्डा ने कहा कि उसे उन्होंने अभी पढ़ा नहीं है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चंद माह पहले ही असम सरकार ने दो बच्चे का कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विधानसभा में बिल का मसौदा पेश किया है। दरअसल संघ की ओर से समय-समय पर दो बच्चे के कानून की मांग उठती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीएफआर दर सही दर पर- नड्डा

Population control law: Two ministers tantalize on issue

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश की प्रजनन दर (टीएफआर) 2.1 है। इसलिए कानून की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्यों में प्रजनन की दर 2.1 है। महज 7 राज्यों की टीएफआर दर ज्यादा है। इसपर नियंत्रण के लिए 147 जिलों में विशेष अभियान शुरू किया गया है। 

हर जिले के लिए अलग-अलग माइक्रो प्लान बनाकर, परिवार नियोजन के सभी तरीकों को आमजन में लोकप्रिय बनाया जा रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह स्वीकार किया कि यूपी, बिहार और मेघालय में जनसंख्या वृद्धि की दर चिंतनीय है, लेकिन इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। 

गिरिराज सिंह के जरिए आंदोलन की ऐलान
एक ओर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री देश की प्रजनन दर को काबू में बताते हुए कानून की आवश्यक्ता से इंकार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर सरकार के दूसरे मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़े जनसंख्या कानून की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान कर रखा है। 

उन्होंने कहा है कि आंदोलन की शुरूआत वे अपनी संसदीय सीट नवादा से करेंगे और सरकार से कड़ा कानून बनाने की मांग रखेंगे। उनका कहना है कि देश के हिन्दू हों या मुस्लिम सभी को दो ही बच्चे पैदा करने चाहिए। 

गिरिराज का कहना है कि जनसंख्या की बढ़ोत्तरी नहीं थमेगी तो देश का विकास नहीं होगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए बढ़ती जनसंख्या को लेकर अभियान भी चला रखा है। ट्वीट के जरिए वे रोजाना देश की बढ़ती जनसंख्या का आंकड़ा देश के सामने पेश करते हैं। तो जनता से बढ़ती जनसंख्या के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए लिखते हैं कि बढ़ती जनसंख्या आपके हिस्से का विकास और आपके हिस्से का अमन चैन छीन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed