फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pope Francis Passes Away Reactions: PM Modi Others pays tribute Know all about it

Pope Francis: 'करुणा-विनम्रता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा', PM मोदी ने पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि

Mon, 21 Apr 2025 02:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Apr 2025 02:40 PM IST
सार

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरू पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे और बीते दिनों गंभीर रूप से बीमार हुए थे और हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। वेटिकन ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के निधन की सूचना जारी की। 

विज्ञापन
Pope Francis Passes Away Reactions: PM Modi Others pays tribute Know all about it
Pope Francis - फोटो : ANI

विस्तार

इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप पोप फ्रांसिस का का सोमवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। वेटिकन केमरलेंगो केविन फेरेल ने एक बयान में कहा कि आज सुबह 7:35 बजे रोम के बिशप, फ्रांसिस, पिता के घर लौट गए। उनका पूरा जीवन प्रभु और उनके चर्च कार्डिनल की सेवा के लिए समर्पित था। फ्रांसिस पुरानी फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा निकाल दिया गया था। उन्हें 14 फरवरी, 2025 को जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें डबल निमोनिया का पता चला था। उनके निधन के बाद पूरी दुनिया में शोक की लहर है। वेटिकन में नौ दिन का शोक घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; डबल निमोनिया से जूझ रहे थे
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जानिए कौन थे पोप फ्रांसिस, जिनके निधन से शोक में डूबे डेढ़ अरब कैथोलिक ईसाई


पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरू थे, जो पोप के पद पर पहुंचे
पोप फ्रांसिस पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरू थे, जो पोप के पद पर पहुंचे। उन्हें साल 2013 में पोप की उपाधि मिली थी। बतौर पोप अपने 12 साल के कार्यकाल में पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी में कई अहम प्रशासनिक बदलाव किए।

कौन थे पोप फ्रांसिस?
पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर 1936 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। उनका नाम जोर्गे मारियो बर्गोलियो था। पोप की उपाधि पाने वाले पोप फ्रांसिस पहले जेसुइट थे। धर्म की राह पर आने से पहले जोर्गे मारियो बर्गोलियो ने बतौर केमिकल टेक्निशियन अपने करियर का शुरुआत की और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया। इसी दौरान उनका धर्म की तरफ झुकाव बढ़ा और वे चर्च से जुड़ गए। जब पोप 21 साल के थे, तो वे न्यूमोनिया से पीड़ित हो गए, इसके चलते उनके फेफड़े का एक हिस्सा भी निकालना पड़ा। साल 1958 में वे ईसाई धर्म की एक परंपरा जेसुइट से जुड़ गए और धार्मिक शिक्षा देना शुरू कर दिया। साल 1969 में वे पादरी बने। 

यह भी पढ़ें- ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद निधन; अब आगे क्या, नया पोप कैसे चुना जाएगा?  

एक दिन पहले ही ईस्टर पर लोगों से की थी मुलाकात
पोप फ्रांसिस ने अपने निधन से एक दिन पहले ही ईस्टर के मौके पर वेटिकन में श्रद्धालुओं से मुलाकात की थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पहली बार पोप फ्रांसिस लोगों से मिले थे। इस दौरान पोप फ्रांसिस ने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं भी दी थीं। पोप फ्रांसिस ने ईस्टर के मौके पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की थी। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed