फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poonam Mahajan compare Sharad Pawar to Shakuni Mama, Priyanka to Taimur

पूनम महाजन ने शरद पवार को कहा शकुनि मामा, तैमूर से की प्रियंका की तुलना

Tue, 05 Feb 2019 04:28 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 05 Feb 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
Poonam Mahajan compare Sharad Pawar to Shakuni Mama, Priyanka to Taimur
पूनम महाजन - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष व सांसद पूनम महाजन ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने प्रियंका की तुलना तैमूर से और शरद पवार की तुलना रामायण की मंथरा और महाभारत के शकुनि से कर नए विवाद को जन्म दे दिया है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कई बार ‘रा-फूल’ कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन


भाजपा सांसद पूनम महाजन ने राहुल गांधी को बच्चा बताते हुए कहा कि राहुल आजकल राफेल-राफेल चिल्ला रहे हैं। लेकिन, वे अब ‘रा-फूल’ बन गए हैं। प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने का मकसद है कि ‘बेटी लाओ और बेटा बचाओ’। कांग्रेस ने उनकी तस्वीरें कुछ इस तरह से चारों ओर लगाई है जैसे कि वे तैमूर अली हों। उन्होंने कहा कि शरद पवार रामायण की मंथरा व महाभारत के शकुनि हैं। जब पवार को कुछ नहीं मिला तो वे इधर की उधर करने लगे हैं। 
विज्ञापन


सभी मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विकास की गति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पूनम ने कहा कि ममता बनर्जी का मतलब ‘आतंक मचाने वाली दादा’ हैं। यही स्थिति सपा के अखिलेश यादव और बसपा की मायावती की है। कभी वे कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ते थे और अब मोदी को रोकने के लिए एक साथ आ गए हैं। विपक्ष का महागठबंधन अब महा ‘ठग’ बंधन हो गया है। पूनम महाजन ने मुंबई के सोमैया ग्राउंड पर आयोजित सीएम चषक (ट्रॉफी) खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जंगल के शेर, बाकी इलाके के कुत्ते-बिल्ली : फडणवीस

इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ प्रस्तावित महागठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है। अगर विपक्ष से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा जाता है तो सोमवार से शनिवार तक मायावती, अखिलेश, स्टॉलिन, चंद्रबाबू और ममता बनर्जी के एक-एक दिन का प्रधानमंत्री बनने की बात कही जाती है। वहीं, रविवार को छुट्टी के दिन शरद पवार को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही जाती है। फडणवीस ने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं लाखों लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। उन्होंने कहा कि कुत्ते-बिल्ली सिर्फ अपने क्षेत्रों में राज करते हैं। मोदी जंगल के राजा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed