फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ponzi Scam: woman separated from hotelier husband along with daughter for investing RS 25 lakh IMA

बंगलूरू पोंजी घोटाले में डूबा पैसा तो पत्नी ने छोड़ा घर, पति की मनाने की कोशिश हुई नाकाम

Tue, 25 Jun 2019 02:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 25 Jun 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Ponzi Scam: woman separated from hotelier husband along with daughter for investing RS 25 lakh IMA
आईएमए घोटाला सामने आने के बाद अपने पैसे पाने के लिए भटक रहे हैं लोग - फोटो : PTI

बंगलूरू के आई मोनेटरी एडवाइजरी ज्वैलस नाम से 'बैंक'(आईएमए) घोटाले ने हजारों परिवारों को दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं इसके कारण एक शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। यहां 26 साल की महिला अपने होटल व्यवसायी पति से इसलिए अलग हो गई है क्योंकि उसने आईएमए में 25 लाख रुपये निवेश किए थे। उसके पति ने बंगलूरू सिटी पुलिस की महिला हेल्पलाइन वनिता सहयावनी से पत्नी को घर वापस लाने के लिए संपर्क किया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफि इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वनिता सहयावनी  के वरिष्ठ काउंसलर इकबाल अहमद ने बताया कि 32 साल के एक शख्स ने उनसे पत्नी द्वारा छोड़कर चले जाने के बाद संपर्क किया। पीड़ित का नाम मोहम्मद आमिर है और वह चिकमंगलूरू का निवासी है। वह यहां एक होटल चलाता है और बंगलूरू में एक घर खरीदना चाहता था। उसने अपनी पत्नी को बताया था कि वह घर खरीदने के लिए जमीन बेच रहा है। उसने अपनी जमीन 25 लाख रुपये में बेची और बंगलूरू में जगह ढूंढ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसके दोस्त ने उसे आईएमए में पैसा निवेश करने का सुझाव दिया। जिससे कि उसे बहुत अच्छा मुनाफा मिलता। अपने दोस्त पर विश्वास करके आमिर ने पत्नी को बिना बताए आईएमए में पैसा निवेश कर दिया। जब आईएमए घोटाला सामने आया तो आमिर ने निवेश के बारे में पत्नी को बताया। यह जानकर वह स्तब्ध रह गई। उसने पति पर परिवार की आर्थिक संभावनाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। इसके बाद वह चार साल की बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर ने परिवार के सदस्यों के जरिए उसे मनाने की कोशिश की लेकिन उसकी वह असफल रहा। इकबाल ने कहा, 'आमिर चाहता है कि हम उसकी पत्नी को समझाएं कि जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता, रिश्ते ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। हमने उसकी पत्नी को मंगलवार को सेंटर पर मुलाकात करने के लिए बुलाया है।' उन्होंने बताया कि घोटाला सामने आने के बाद कई महिला और पुरुष काउंसिलिंग सेंटर से संपर्क कर रहे हैं।

2006 में शुरू किया था बैंक

मंसूर खान ने 2006 में आई मॉनेटरी एडवायजरी नाम से एक इस्लामिक बैंक और हलाला निवेशक कंपनी को शुरू किया था। आईएमए ने 14 से 18 फीसदी प्रति माह के बीच निवेश पर ब्याज देने की बात भी कही थी।

बंगलूरू के शिवाजी नगर में है ऑफिस

आईएमए का ऑफिस बंगलूरू के शिवाजी नगर में स्थित है। सोमवार को इस ऑफिस के बाहर हजारों निवेशक जमा हो गए थे। ऑडियो क्लिप पुलिस कमिश्नर के नाम पर रिकॉर्ड की गई है। क्लिप में उसने कहा है कि वह ‘भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों को रिश्वत दे-देकर थक गया’ है।

तीन हजार निवेशकों ने दर्ज कराई शिकायत

तीन हजार से अधिक निवेशकों ने खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। खान ने ऑडियो क्लिप में कहा है कि उसने अपने परिवार को एक गांव में छुपा रखा है लेकिन वो दक्षिण बंगलूरू में है। मैं 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक हूं, इसके अलावा मेरे पास 33 हजार कैरेट के हीरे और सोना भी है। यह सब बेचकर निवेशकों की रकम को लौटाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed