फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Polluted water is not being released into Ganga-Yamuna Government said in Parliament News In Hindi

River Pollution: 'गंगा यमुना में नहीं छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी'; संसद में बोली सरकार- नमामि गंगे के तहत मदद

Tue, 11 Feb 2025 07:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 07:14 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय भूजल बोर्ड की 2024 की वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 440 जिलों में नाइट्रेट की मात्रा अनुमति सीमा से अधिक पाई गई है। 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 263 जिलों में भूजल में फ्लोराइड अधिक मिला है।

विज्ञापन
Polluted water is not being released into Ganga-Yamuna Government said in Parliament News In Hindi
महाकुंभ के दौरान प्रदूषित जल पर केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में नालों के माध्यम से अनुपचारित या प्रदूषित जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान गंगा-यमुना में प्रदूषित जल छोड़े जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, स्वच्छ गंगा अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


विशेष रूप से नमामि गंगे मिशन-द्वितीय के तहत प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान नालों के जल को शुद्ध करने की दिशा में वित्तीय सहायता दी गई है और इस संबंध में एक परियोजना को मंजूरी भी प्रदान की गई है। योजना के तहत कुल 48,100 शौचालय और मूत्रालय साथ ही 20,000 ठोस कचरा डिब्बे और लाइनर बैग उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


23 राज्यों के भूजल में नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा
एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय भूजल बोर्ड की 2024 की वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 440 जिलों में नाइट्रेट की मात्रा अनुमति सीमा से अधिक पाई गई है। 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 263 जिलों में भूजल में फ्लोराइड अधिक मिला, जबकि 20 राज्यों के 118 जिलों में आर्सेनिक प्रदूषण की पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों का ठोस आंकड़ा नहीं
लोकसभा में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि केवल वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों का ठोस और निर्णायक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण श्वसन संबंधी बीमारियों का एक कारक हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य पर असर डालने वाले अन्य कई तत्व भी होते हैं, जैसे खानपान की आदतें, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आनुवंशिकता, प्रतिरक्षा तंत्र और चिकित्सा इतिहास।


ऊर्जा संरक्षण में भारत बेहतर
विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्य सभा में बताया कि ऊर्जा संरक्षण में भारत का प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर सबसे बेहतर रहा है। 2021 से 2024 की अवधि में वैश्विक ऊर्जा तीव्रता 1.3% घटी, जबकि भारत में 1.6 फीसदी का सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed