फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Polls Updates maharashtra jharkhand assembly election 2024 digvijay singh news in hindi

Poll Politics: ठाणे में की गई सीएम शिंदे के बैग की जांच; दिग्विजय ने महायुति को बताया चोरी की सरकार

Sat, 16 Nov 2024 11:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Nov 2024 11:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का कहना है एक रहो सेफ रहो। राहुल गांधी ने सही कहा है कि कुछ लोग भारतीय अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार चाहते हैं और वे एकजूट होकर ही सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Polls Updates maharashtra jharkhand assembly election 2024 digvijay singh news in hindi
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग अधिकारियों ने शनिवार को ठाणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच की। सीएम शिंदे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए हेलीपैड से कोंकण जा रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने महायुति को बताया चोरी की सरकार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा जताते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महायुति को चोरी की सरकार बताया। उन्होंने बताया कि जनता ने पहले कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा गठबंधन को चुना था। उन्होंने महायुति पर झारखंड सरकार को भी गिराने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि महायुति बिना किसी वजह के मौजूदा मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महायुति को बताया चोरी की सरकार
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह चोरी की सरकार है। यह सार्वजनिक रूप से चुनी हुई सरकार नहीं है। जनता ने कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा गठबंधन को चुना था। वे झारखंड में भी सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। वे मौजूदा मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रहे हैं। अदालत भी उनसे सवाल करती है कि उन्हें जेल क्यों भेजा गया। मुझे यकीन है कि झारखंड और महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनेगी।"

पीएम मोदी-सीएम आदित्यनाथ पर साधा निशाना 
महाराष्ट्र में 288 संसदीय सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने वाला है। पीएम मोदी के एक रहो सेफ रहो और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी का कहना है एक रहो सेफ रहो। राहुल गांधी ने सही कहा है कि कुछ लोग भारतीय अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार चाहते हैं और वे एकजूट होकर ही सुरक्षित हैं। जहां तक यूपी के सीएम आदित्यनाथ की बात है तो बुल्डोजर कल्चर पर जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट से आदेश दिया था, कोई और होता तो इस्तीफा दे देता।"

जाति जनगणना को दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "भाजपा बांटने वाली है और राहुल गांधी का कहना है कि समस्याओं का समाधान विस्तृत शोध के आधार पर ही किया जा सकता है। सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जाति आदारित जनगणना कराई जानी चाहिए।" भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे उन्हें जाति जनगणना से दिक्कत क्यों है? 2024 और 2021 की जनगणना होती है। 

संबंधित वीडियो 

रेवंत रेड्डी ने शिंदे-अजित पवार को घेरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार के पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार के लिए चंद्रपुर में प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे और अजित पवार को (राजनीतिक रूप) से दफन कर देना चाहिए।  उन्होंने दावा किया कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत भारत के छह बड़े शहरों ने भाजपा को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात से दो लोग मुंबई को लूटने आए हैं। रेवंत रेड्डी ने कहा कि डबल इंजर सरकार में एक प्रधानी है तो दूसरा अदाणी। 

 

कांग्रेस ने जयश्री पाटिल को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

कांग्रेस ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र में अपने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए जयश्री पाटिल को छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ठाणे जिले में वाहन से 5.55 करोड़ रुपये की नकदी बरामद

ठाणे के कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग की टीम ने शनिवार को एक वाहन से 5.55 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी विश्वास गुर्जर ने बताया कि टीम ने सुबह शिलफाटा इलाके में तैनाती के दौरान एक वाहन को रोका और उसमें से 5.55 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। उन्होंने आगे कहा कि नकदी की जांच मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। बाद में इसे आयकर विभाग के अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया। 

 

बालासाहेब का शिवसैनिक कभी पीठ में छुरा नहीं घोंपता: उद्धव  

शिवसेना (उद्धव) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता। उन्होंने कहा कि गद्दारों को वोट न दें। चांदिवली में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान के प्रचार के दौरान उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है। वह गद्दारों को सबक सिखाएगी। एक सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed