{"_id":"67bfea3a3004790abc071517","slug":"polling-for-mlc-election-in-telangana-latest-news-update-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLC Polls: तेलंगाना और आंध्र में विधान परिषद चुनाव के लिए तीन सीटों पर मतदान; मतों की गिनती तीन मार्च को होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MLC Polls: तेलंगाना और आंध्र में विधान परिषद चुनाव के लिए तीन सीटों पर मतदान; मतों की गिनती तीन मार्च को होगी
Thu, 27 Feb 2025 09:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:59 AM IST
सार
एकमात्र स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 56 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर में 15 और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Telangana, Andhra Pradesh Polls
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की विधान परिषद के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। ये तीन सीट मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। मतदान की प्रक्रिया तरजीही मतदान प्रणाली के तहत हो रही है। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, बीआरएस चुनाव से दूर
एकमात्र स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 56 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर में 15 और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीनों सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने केवल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार उतारा है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) चुनाव से दूर है।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत
केंद्रीय कोयला मंत्री और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और अन्य भाजपा नेताओं ने चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया।
विज्ञापन
मतों की गिनती तीन मार्च को होगी
भाजपा ने जोर देकर कहा कि उसने शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। पार्टी ने कहा कि अगर उसके उम्मीदवार चुने जाते हैं तो वे शिक्षकों के अलावा स्नातकों और अन्य शिक्षित वर्गों की समस्याओं को उठाएंगे। मतों की गिनती तीन मार्च को होगी।
आंध्र प्रदेश में भी मतदान जारी
आंध्र प्रदेश में तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एमएलसी चुनाव के लिए भी मतदान गुरुवार सुबह शुरू हो गया। आंध्र प्रदेश के अविभाजित जिलों पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा और गुंटूर में दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम में एक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधान परिषद चुनाव हो रहे हैं।
18 जिलों के 1,062 मतदान केंद्रों पर मतदान
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 6.62 लाख से अधिक मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है, जबकि दक्षिणी राज्य की विधान परिषद के लिए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 22,493 मतदाताओं के भाग लेने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 18 जिलों के 1,062 मतदान केंद्रों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं।
70 से अधिक उम्मीदवार मैदान में
70 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। पी रहगु वर्मा, जी श्रीनिवासुलु नायडू और विजया गौरी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के उम्मीदवारों में शामिल हैं। एनडीए गठबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले टीडीपी नेता ए राजेंद्र प्रसाद कृष्णा-गुंटूर स्नातक एमएलसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा (पीडीएफ) के उम्मीदवार के एस लक्ष्मण राव प्रसाद को चुनौती दे रहे हैं। इसी तरह, पी राजशेखरम अविभाजित पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों के स्नातक एमएलसी चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच, वाईएसआरसीपी ने एमएलसी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।