{"_id":"57a9ccff4f1c1be15bee4330","slug":"poll-pm-modi-comment-on-gau-rakshak-will-not-harm-bjp-in-upcoming-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल: गौ-रक्षकों पर पीएम मोदी के बयान से भाजपा को नहीं होगा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पोल: गौ-रक्षकों पर पीएम मोदी के बयान से भाजपा को नहीं होगा नुकसान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंभू गौ-रक्षकों द्वारा ऊना में दलितों की पिटाई के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने गौ-रक्षकों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि 80 फीसदी गौरक्षक रात में गोरखधंधे करते हैं। मोदी ने कहा उन्हें ऐसे लोंगो पर बेहद गुस्सा आता है, जो गोरक्षा के नाम पर अपनी दुकानें चलाते हैं। मोदी की गौ-रक्षकों पर यह टिप्पणी विश्व हिंदू परिषद समेत कई दक्षिणपंथी संगठनों और कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी और उन्होंने बीजेपी को 2019 में सबक सिखाने की धमकी दे दी।
राजनीतिक विश्लेषकों ने भी मोदी के इस बयान को 'अपने पैर पर कुल्हाड़ी' मारने जैसे बताया और आगामी चुनावों में इससे भाजपा को नुकसान होने की भविष्यवाणी कर दी। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों की राय ली और पूछा, 'गौरक्षकों पर पीएम मोदी के बयान से क्या चुनावों में बीजेपी को नुकसान होगा?'
इस पोल में 6,500 से अधिक लोगों ने अपनी राय जाहिर की। पोल में शामिल 58 फीसदी यानि 3,823 पाठकों का मानना है कि गो रक्षकों पर पीएम मोदी के बयान का आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं 38.39 फीसदी यानि 2,531 पाठकों का मानना है कि आगामी चुनावों में पीएम मोदी के इन बयानों का असर देखने को मिलेगा और बीजेपी का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
करीब 3.62 फीसदी यानि 239 पाठकों ने तीसरे विकल्प पर वोट किया। उनका मानना है कि अभी इस पर कुछ कह नहीं सकते।