फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   poll: pm modi comment on gau rakshak will not harm bjp in upcoming election

पोल: गौ-रक्षकों पर पीएम मोदी के बयान से भाजपा को नहीं होगा नुकसान

Tue, 09 Aug 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
poll: pm modi comment on gau rakshak will not harm bjp in upcoming election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
स्वयंभू गौ-रक्षकों द्वारा ऊना में दलितों की पिटाई के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने गौ-रक्षकों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि 80 फीसदी गौरक्षक रात में गोरखधंधे करते हैं। मोदी ने कहा उन्हें ऐसे लोंगो पर बेहद गुस्सा आता है, जो गोरक्षा के नाम पर अपनी दुकानें चलाते हैं। मोदी की गौ-रक्षकों पर यह टिप्पणी विश्व हिंदू परिषद समेत कई दक्षिणपंथी संगठनों और कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी और उन्होंने बीजेपी को 2019 में सबक सिखाने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों ने भी मोदी के इस बयान को 'अपने पैर पर कुल्हाड़ी' मारने जैसे बताया और आगामी चुनावों में इससे भाजपा को नुकसान होने की भविष्यवाणी कर दी। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों की राय ली और पूछा, 'गौरक्षकों पर पीएम मोदी के बयान से क्या चुनावों में बीजेपी को नुकसान होगा?'
विज्ञापन


इस पोल में 6,500 से अधिक लोगों ने अपनी राय जाहिर की। पोल में शामिल 58 फीसदी यानि 3,823 पाठकों का मानना है कि गो रक्षकों पर पीएम मोदी के बयान का आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं 38.39 फीसदी यानि 2,531 पाठकों का मानना है कि आगामी चुनावों में पीएम मोदी के इन बयानों का असर देखने को मिलेगा और बीजेपी का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 3.62 फीसदी यानि 239 पाठकों ने तीसरे विकल्प पर वोट किया। उनका मानना है कि अभी इस पर कुछ कह नहीं सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed