फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics Started On Uniform Civil code Prakash Javdekar said it is about women respect not religious Matter

UCC: समान नागरिक संहिता पर शुरू हुई सियासत, जावड़ेकर बोले- धार्मिक मुद्दा नहीं, महिलाओं के सम्मान का मामला

Sat, 01 Jul 2023 05:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 05:05 AM IST
सार

पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कई मुस्लिम बहुल देश समान नागरिक संहिता का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इंडोनेशिया, सूडान, तुर्की, बांग्लादेश और कई अन्य देशों में समान नागरिक संहिता है। भारत में भी गोवा और पुडुचेरी में यह पहले से लागू है।

विज्ञापन
Politics Started On Uniform Civil code Prakash Javdekar said it is about women respect not religious Matter
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के समान अधिकार, न्याय और सम्मान का मामला है। उन्होंने इसको लागू करने पर आपत्ति जताने वाले विपक्षी दलों के रवैये की निंदा की।

विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम बहुल देश समान नागरिक संहिता का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इंडोनेशिया, सूडान, तुर्की, बांग्लादेश और कई अन्य देशों में समान नागरिक संहिता है। भारत में भी गोवा और पुडुचेरी में यह पहले से लागू है। भाजपा के केरल प्रभारी जावड़ेकर ने दावा किया कि पिछले दशकों में गोवा और पुडुचेरी में यूसीसी के संबंध में मुसलमानों या किसी अन्य से एक भी शिकायत सामने नहीं आई। उन्होंने पूछा, जब पुडुचेरी के मुसलमान और अन्य लोग इसे स्वीकार कर रहे हैं तो यह कानून क्यों नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

मानसून सत्र में हो चर्चा : शिवसेना
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह बालासाहेब ठाकरे के 'एक राष्ट्र, एक कानून' के दृष्टिकोण का समर्थन करती है। उसने केंद्र से संसद के मानसून सत्र में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा करने की अपील की। दक्षिण मध्य मुंबई से लोकसभा सांसद राहुल शेवाले ने शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या यूसीसी हिंदुओं को प्रभावित करेगी या सिर्फ गांधी परिवार को।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बांटना चाहती है भाजपा : कांग्रेस
कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को बांटना और नफरत फैलाना चाहती है। कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि यह यूसीसी नहीं है, बल्कि 'डीसीसी (डिवाइडिंग सिविल कोड यानी बांटने वाली नागरिक संहिता) है। यह देश के लोगों को विभाजित करने का एजेंड है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, उनकी कानून की समझ के मुताबिक, व्यक्तिगत कानूनों की समीक्षा का मतलब मौजूदा व्यक्तिगत कानूनों की समीक्षा है। यूसीसी अभी तक कानून नहीं है।

भारत के विचार के खिलाफ : संगमा
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने कहा कि यूसीसी मौजूदा स्वरूप में भारत के विचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा, विविधता भारत की ताकत है। केरल के सीएम पिनराई विजयन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के समान नागरिक संहिता को लेकर उठाए जा रहे कदम के पीछे ‘चुनावी एजेंडा’ है। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा का दुष्प्रचार बताया। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों की चिंता नहीं है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि इसे लागू करने पर अल्पसंख्यक और आदिवासी लोगों की स्वतंत्रता व अधिकारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed