West Bengal: मिथुन दा के साथ फिल्म बना रहे TMC सांसद, बोले- व्यक्तिगत संबंधों में राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए
फिल्म में दिग्गज अभिनेता और वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। इस फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति कभी भी व्यक्तिगत संबंधों के आड़े नहीं आनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाली फिल्म सुपरस्टार और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद दीपक अधिकारी ने रविवार को जोर देकर कहा कि पेशेवर अभिनेताओं को उन लोगों की मदद करते समय अपनी राजनीतिक विचारधाराओं को दूर रखना चाहिए, जो प्रतिद्वंद्वी खेमे के प्रति निष्ठा रखते हैं। अधिकारी, देव नाम से भी चर्चित हैं।
प्रजापोती (तितली) फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता और वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। इस फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति कभी भी व्यक्तिगत संबंधों के आड़े नहीं आनी चाहिए।
फिल्म में बेटे और पिता की भूमिका में देव और मिथुन
उन्होंने कहा, हमारी आने वाली फिल्म में मैं और मिथुन दा बेटे और पिता की भूमिका में हैं। हम दोनों अपनी-अपनी पार्टियों में बड़े नाम हैं। हम दोनों का का हमारी पार्टियों के द्वारा सम्मान किया जाता है। राजनीति का अपना स्थान हैं और रचनात्मक कार्यों का अपना स्थान है।
मैंने कभी किसी का अपमान नहीं किया : देव
अभिनेता ने आगे कहा उनकी राजनीतिक पहचान बरकरार है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ह कौन सी फिल्में करते हैं और किसके साथ करते हैं। चंदर पहाड़ फिल्म के अभिनेता देव ने कहा, मैं भी अपने व्यक्तिगत संबंदों को प्रभावित नहीं होने देता। उम्मीदवार के रूप में जब मेरे नाम की घोषणा की गई थी, मैंने अपने राजनीतिक विरोधियों सहित सभी के प्रति शिष्टाचार और सम्मान दिखाया था। मैंने वामपंथी उम्मीदवार के पैर छुए थे। मैं कभी किसी का अपमान नहीं किया।
उन्होंने कहा, राजनीति लोगों को बांटने के लिए नहीं, बल्कि जोड़ने के लिए की जानी चाहिए। 39 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती ने हमेशा उन्हें प्यार दिया है।
कहानी सुनकर मिथुन दा ने मेरी पीठ थपथपाई...
फिल्म के सह-निर्माता देव ने कहा, उन्होंने मुझसे केवल दो पंक्तियों में प्रजापोती की कहानी सुनाने के लिए कहा था, इसे सुनकर उन्होंने मेरी पीठ थपथपाई और कहा कि वह फिल्म करेंगे। हमारे साथ उनकी अच्छी यादें हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीनी स्तर के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी एक दूसरे के लिए दुश्मनी का भाव नहीं रखना चाहिए। दो व्यक्ति अलग-अलग राजनीतिक दलों से हो सकते हैं, लेकिन उन्हें दुश्मन होने की जरूरत नहीं है।