फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics should be felony free: Kalyan

ऐसी राजनीति करो जिसमें गुंडागर्दी न हो: कल्याण

Sat, 16 Jul 2016 03:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कासगंज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कासगंज Updated Sat, 16 Jul 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
Politics should be felony free: Kalyan
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह - फोटो : ब्यूरो/ कासगंज

राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का कहना है कि राजनीति ऐसी करो जिसमें गुंडागर्दी न हो, भ्रष्टाचार न हो। ऐसी राजनीति करो जिसमें सेवा का भाव हो। अच्छी राजनीति के लिए समाज में एकता जरूरी है। वर्तमान में राजनीति धंधा बन गई है। वे शुक्रवार को ढोलना में पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नेता मान्य नहीं होता। असली नेता तो जनता है। देश में यह परिवर्तन लाने का अधिकार जनता के हाथ में हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अच्छी राजनीति करने की आदत डालें। क्योंकि अब जनता और अधिक जागरूक हो गई है। सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में छोटी से छोटी चीज भी बड़ी तेजी से एक-दूसरे तक पहुंचती है।
विज्ञापन


स्वच्छ और जनहित की राजनीति समय की जरूरत है। इस अवसर पर सांसद राजवीर सिंह ने भी समाज में एकजुटता का आह्वान किया। इससे पूर्व राज्यपाल एवं सांसद ने पूर्व विधायक गोर्वधन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर ही चक्कर काटता रहा राज्यपाल का हेलीकाप्टर

Politics should be felony free: Kalyan
कल्याण सिंह प्रतिमा का किया अनावरण - फोटो : ब्यूरो/ कासगंज

राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का कहना है कि कन्याएं घर के आंगन की मणि होती हैं। हर परिवार को कन्याओं को शिक्षा दिलानी चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो घर, परिवार एवं समाज में शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

लड़कियां एक नहीं, दो परिवारों में उजाला करती हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विश्वविद्यालयों में विभिन्न विषयों पर शोध करने वालों में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या अधिक है। यह समाज के लिए अच्छा संकेत है। वे सिढ़पुरा में गंगा सागर सेवा समिति परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में शिरकत करने आए थे। 

जयपुर से ढोलना आए राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का हेलीकाप्टर काफी देर तक हवा में ही चक्कर काटता रहा। इससे स्थानीय प्रशासन में काफी देर हड़कंप मचा रहा। हुआ दरअसल यह कि हैलीपैड घने पेड़ों के बीच बनाया गया था जिससे उनका हेलीकाप्टर वहां नहीं उतर सका। ऐसे में पायलट ने सिढ़पुरा स्थित दूसरे कार्यक्रम स्थल पर बने हैलीपैड पर हेलीकाप्टर उतारा। हालांकि बाद में प्रशासन ने तत्काल नगला पट्टी के मिनी स्टेडियम में हैलीपैड बनवाया जहां पुन: राज्यपाल का हेलीकाप्टर उतरा तब वे ढोलना में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed