फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addressed BJP workers news & update

Karnataka Election: BJP कार्यकर्ताओं से बोले पीएम- जहां डबल इंजन की सरकार, वहां बढ़ जाती है विकास की रफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 10:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:34 AM IST
सार

पीएम ने आगे कहा, "भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना।

विज्ञापन
PM Narendra Modi addressed BJP workers news & update
रीवा में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक चुनाव के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस संबोधन में पीएम ने कहा कि एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेता बताते हैं कि प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से कितना प्यार मिलता है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

विज्ञापन


विरोधियों का सत्ता हथियाना मात्र एजेंडा
पीएम ने आगे कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा सत्ता हथियाना है । हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक की विकास यात्रा को नेतृत्व देने के लिए भाजपा एक युवा टीम का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन


कर्नाटक में लोकतंत्र का उत्सव
मोदी ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। भाजपा ने चुनावों को हमेशा लोकतंत्र के महोत्सव की तरह सेलिब्रेट किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सूत्र समझाने वाले भगवान बसवेश्वर की धरती से, कनार्टक की समृद्ध परंपरा के प्रतिनिधि और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत भाजपा के कार्यकर्ता होने का डबल गौरव आप सभी को प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल जीतना जरूरी
उन्होंने कार्यकर्ता से लोगों का दिल जीतने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ जीतने की शुरुआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है। वहीं उन्होंने कोरोना महामारी पर बात की। 

कोरोना पर पूरी दुनिया पस्त
पीएम ने कहा कि दुनिया के अनेक देश कोरोना से लड़ने में पस्त हो गए लेकिन भारत ने सफलता से कोरोना से लड़ाई लड़ी है। आज देश इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रहा है। वहीं, किसानों को लाखों-करोड़ों रुपये किसान सम्मान निधि के माध्यम से भेजकर उन्हें ब्याजखोरों से बचा रहा है।

मौका मिलने से विकास की बढ़ती है स्पीड
उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में देश का अनुभव रहा है कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी हैं। जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं है वहां वह कोशिश करते हैं कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना सफल न हो। कुछ लोग तो योजना से जुड़ते ही नहीं है और  कुछ राज्य ऐसे हैं जो योजना का नाम बदल देते हैं। जब भाजपा को सेवा को मौका मिलता है तो विकास की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ जाती है। 

2014 से पहले के समय और आज में अंतर
पीएम मोदी ने 2014 से पहले और आज के विकास की तुलना की। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले की योजनाओं में एक घर बनने में 300 दिन लगते थे। आज 100 दिन से भी कम समय में घर बन रहे हैं। पहले घर का आकार 20 वर्ग मीटर होता था, अब घर का आकार 25 वर्ग मीटर होता है। पहले की योजना में एक घर को 70-75 हजार रुपये की मदद दी जाती थी, आज ये मदद 1 लाख 30 हजार रुपये कर दी गई है। इससे भी बड़ी बात ये है कि अब पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं, कोई बिचौलिया नहीं  होता है।

एम्स की संख्या तीन गुना बढ़ा 
60 सालों में एम्स की संख्या 1 से बढ़कर 7 हुई। वहीं, भाजपा की सरकार बनने के बाद सिर्फ 9 वर्षों में हमने देश में एम्स की संख्या को तीन गुना बढ़ा दिया। ये ताकत है डबल इंजन सरकार की। अब देश में 20 एम्स हैं और 3 एम्स पर काम चल रहा है। हमने गवर्नेंस के हर क्षेत्र में स्केल, स्पीड, सोच और अप्रोच में अमूल-चूल बदलाव किया है।


भाषा, संस्कृति, साहित्य और इतिहास की गौरवशाली धरोहरों में कर्नाटक बहुत समृद्ध है। कर्नाटक की दो बातें हमेशा मुझे अपनी ओर खींचती है। आध्यात्मिकता में कर्नाटक का कोई मुकाबला नहीं और यहां पर आध्यात्मिकता लोगों को एक साथ लाकर सामाजिक जागरूकता की ओर जाने के लिए प्रेरित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed