फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics of Congress failed in Election because of not taking duo of Amit Shah and Narendra Modi

कांग्रेस की एकला चलो राजनीति फेल, मोदी-शाह की जोड़ी को कम आंकना पड़ा भारी

Fri, 24 May 2019 04:54 AM IST
Gaurav Pandey हिमांशु मिश्र/अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 24 May 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
Politics of Congress failed in Election because of not taking duo of Amit Shah and Narendra Modi
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस की एकला चलो की रणनीति चारों खाने चित हो गई। कांग्रेस के लिए तुरुप का पत्ता मानी जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा के जरिए यूपी में जीत का भरोसे से अतिउत्साहित कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। 21 राज्यों में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई है। मोदी-शाह की जोड़ी को हलके में लेना करीब 135 वर्ष पुरानी पार्टी को बेहद भारी पड़ा है। एक बार फिर कांग्रेस के समक्ष लोकसभा में विपक्षी पार्टी का दर्जा मिलना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस की सामने आगे कुआं पीछे खाई वाली स्थिति हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल बीते चुनाव में सबसे करारी हाल झेलने के बावजूद कांग्रेस मोदी-शाह के रूप में सामने आई चुनौती का सही सियासी आकलन नहीं कर पाई। भाजपा सबसे बड़ी जीत हासिल होने के बावजूद जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी रही तो इतिहास से उम्मीद लगाए बैठी रही। पार्टी इस भ्रम में रही कि हमेशा की तरह विपक्ष के बाद घूम फिर कर सत्ता उसके पास ही आएगी। यूपी जैसे बड़े राज्य में गठबंधन नहीं हुआ और जहां हुआ भी वह भी कांग्रेस की नैय्या पार नहीं कर सकी। बीते साल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता हाथ में आने के बाद कांग्रेस को लगा कि वह पुराने रंग में आ गई है। लेकिन यह उसका भ्रम ही साबित हुआ।

विज्ञापन

प्रियंका के लिए जुटी भीड़  पर वोट में नहीं हुई तब्दील 

इस चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि वह वोटकटवा पार्टी बन गई है। बीच चुनाव में प्रियंका का वोटकटवा वाला बयान भी अब यही साबित कर रहा है। रोड शो और सभाओं में प्रियंका के लिए भीड़ तो जुटती थी लेकिन वह वोट में तब्दील नहीं हो सकी। वह यूपी में भी खूब घूमीं और दूसरे राज्यों में भी गईं लेकिन जिन 44 लोकसभा सीटों पर उन्होंने भीड़ जुटाई, उनमें से छह सीटें ही वोट में बदलती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed