फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics in UP: Priyanka gandhis pasgwan visit passing away is a big political bet, a challenge for SP

यूपी में सियासत: प्रियंका का पसगवां जाना बड़ा सियासी दांव, सपा के लिए बना चुनौती 

Sat, 17 Jul 2021 06:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Jul 2021 06:33 PM IST
सार

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी के साथ हुई बदतमीजी के बाद प्रियंका गांधी शनिवार को पसगवां पहुंची। जबकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता महिला से मिलने नहीं पहुंचे। 
 

विज्ञापन
Politics in UP: Priyanka gandhis pasgwan visit passing away is a big political bet, a challenge for SP
प्रियंका गांधी पहुंचीं लखीमपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के दौरे में प्रियंका गांधी ने एक बड़ा दांव खेल दिया है। यह दांव कुछ और नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी की उस महिला प्रत्याशी से उसके गांव मिलने जाना है जिसके साथ ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में छेड़खानी हुई थी। दरअसल प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिला से मिलकर एक साथ कई निशाने साधे हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के पसगंवा इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता के घर जाकर एक बड़ा राजनैतिक संदेश दिया। प्रियंका गांधी उस पीड़ित महिला से मिली जिसके साथ ब्लाक प्रमुख के चुनाव में छेड़खानी हुई थी और उसको चुनाव आयोग से शिकायत कर मामले की जांच कराने का भरोसा भी दिया। 
विज्ञापन


दरसल प्रियंका का पसगवां जाना और सपा नेत्री से मिलना इसलिए भी अहम है क्योंकि समाजवादी पार्टी का कोई भी राष्ट्रीय स्तर का बड़ा नेता उस महिला से मिलने उसके गांव नहीं गया। राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं के साथ इस तरीके की हरकत करने वाले उनका मनोबल नहीं तोड़ पाएंगे। महिलाएं प्रधान, ब्लाक प्रमुख, अध्यक्ष, सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री तक बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश का दौरा कई मायनों में बिल्कुल अलग है। कहने को तो प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आकर रायबरेली और अमेठी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेरा जमाने वाली थी। लेकिन इससे उलट प्रियंका गांधी ने पूरे देश में हलचल मचा देने वाली घटना की पीड़ित महिला से मिलने उसके गांव चली गई। उत्तर प्रदेश में राजनीति पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है जिस महिला से मिलने समाजवादी पार्टी के बड़े नेता उसके गांव नहीं गए उससे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का मिलना यह संदेश देता है कि प्रियंका गांधी लोगों को यह बताना चाहती हैं वह सब के साथ खड़ी है। पार्टी भले ही कोई भी हो। हालांकि सपा इसको राजनैतिक स्टंट करार दे रही है। 

प्रियंका गांधी इस मामले को हाईजैक नहीं कर सकतीं : समाजवादी पार्टी
प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी में भी उथल-पुथल मच गई। दरअसल प्रियंका जिस महिला से मिलने गई वह उस वक्त समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के यहां थी। जिला उपाध्यक्ष के लिए बड़ी असहज स्थिति हो गई। उन्होंने कहा कि उनको इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि प्रियंका गांधी उनके यहां पीड़िता से मिलने आ रही हैं। 

इस पूरे घटनाक्रम पर समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि उनके नेता और कार्यकर्ता लगातार इस मामले में सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए प्रियंका गांधी इस मामले को हाईजैक नहीं कर सकतीं। सपा नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिला से मुलाकात सिर्फ राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए ही की है। जबकि उनकी पार्टी मामले में शुरुआत से ही संघर्ष और विरोध कर रही है।

पप्पू यादव ने अखिलेश को कहा था आप से ना हो पाएगा
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट किया था। पप्पू यादव ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा था कि अखिलेश बाबू आप से सड़क पर संघर्ष ना हो पाएगा। पप्पू यादव ने यह भी लिखा था कि इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो भाजपा वालों के होश ठिकाने लगा दें। पप्पू यादव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण हो रहा है और आप आराम से बैठे हो। उन्होंने कहा जेल से निकलता हूं संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा। फिर दिखाते हैं कि सड़क पर संघर्ष कैसे होता है। 


पप्पू यादव के इस ट्वीट के बाद प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश में दौरा करना और उसके बाद पीड़ित महिला से मिलना राजनीतिक गलियारों में बड़ी सरगर्मी पैदा कर रहा है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी अपने आने वाले दौरे में भी ऐसे इलाकों में जाएंगी जहां जहां पर चुनाव में हिंसा हुई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि जहां जहां पर ऐसी घटनाएं हुई हैं वहां पर जाकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed