{"_id":"6525597d28623b32a101c2b3","slug":"politics-aap-is-training-ed-to-mislead-bjp-made-this-serious-allegation-latest-news-update-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP: 'ईडी को गुमराह करने की ट्रेनिंग दे रही आप', भाजपा ने लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAP: 'ईडी को गुमराह करने की ट्रेनिंग दे रही आप', भाजपा ने लगाया ये गंभीर आरोप
Tue, 10 Oct 2023 07:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 10 Oct 2023 07:33 PM IST
सार
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए कहा कि AAP शराब घोटाले में आरोपी नेताओं को घोटाले का सच सामने न आने देने की ट्रेनिंग दे रही है। सचदेवा ने कहा कि AAP अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गढ़ है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में आरोपी नेताओं को घोटाले का सच सामने न आने देने की ट्रेनिंग दे रही है। एक ऑडियो क्लिप को मीडिया के सामने जारी करते हुए भाजपा ने दावा किया है कि ऑडियो को सुनकर यह समझ में आता है कि शराब घोटाले में पूछताछ कर रही प्रवर्तन निदेशालय को प्रश्नों के सही उत्तर न देने और उन्हें गुमराह करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
पार्टी ने ऑडियो की जांच किए जाने की मांग की है जिससे यह पता चल सके कि किन लोगों के बीच एजेंसी को गुमराह करने की बात हो रही है। चूंकि, भाजपा ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऑडियो में किसकी आवाज सुनाई पड़ रही है, इसकी वैधता को लेकर प्रश्न खड़े किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने क्लिप को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए कहा कि ऑडियो में एक व्यक्ति दूसरे लोगों को यह ट्रेनिंग दे रहा है कि किस तरह उन्हें अपने एक जवाब पर टिके रहना है और प्रश्नों को घुमा फिरा कर पूछे जाने के बाद भी एक प्रश्न का एक ही जवाब देते रहना है।
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गढ़ है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां अपने संगठन के विस्तार के लिए काम करती हैं अपनी संगठनात्मक ट्रेनिंग कार्यकर्ताओं को देती हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने, प्रपंच रचने की ट्रेनिंग दे रही है।
कहां से आई ऑडियो क्लिप?
इस मामले में सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि यह क्लिप भाजपा को कहां से मिली। इसका जवाब भी पार्टी ने दिया है। भाजपा का दावा है कि यह ऑडियो क्लिप उन्हें एक सूत्र के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि वे भी इस ऑडियो क्लिप की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिये उपयुक्त जांच एजेंसी को सौंपेंगे।
सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब एक गैंग में बदल गई है। इसमें एक हवाला बाबा हैं, एक वसूली बाबा है और इनके गैंग के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होने कहा की अमानतुल्लाह खान के एक नजदीकी नड्डन खान के पास से पकड़ी गई डायरी में लाखों की लेनदेन का हिसाब है।
भाजपा ने लगाया झूठ बोलने का आरोप
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि अगर झूठा लिखकर गूगल पर सर्च किया जाता है तो टॉप पर अरविंद केजरीवाल का नाम आता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वे किसी अन्य पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेंगे। आज वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हैं। जिन नेताओँ की कल वे बुराई करते थे, आज उनके साथ गठबंधन में खड़े हैं।