{"_id":"63c015231b1c5c0e9d698986","slug":"politics-2-tmc-mlas-in-meghalaya-join-ruling-npp-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya: मेघालय में टीएमसी के दो विधायक एनपीपी में शामिल, मुख्यमंत्री संगमा ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya: मेघालय में टीएमसी के दो विधायक एनपीपी में शामिल, मुख्यमंत्री संगमा ने कही यह बात
Thu, 12 Jan 2023 07:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, शिलॉन्ग
पीटीआई, शिलॉन्ग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:41 PM IST
सार
दोनों विधायकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि उनका शामिल होना हमारी विकास गाथा का संकेत है। हम बेहतर मेघालय के लिए काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय में तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक गुरुवार को सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल हो गए। उत्तरी गारो हिल्स जिले में मेंदीपाथर के विधायक मार्थन संगमा और पश्चिम गारो हिल्स जिले में टिक्रिकिला का प्रतिनिधित्व करने वाले जिमी डी संगमा ने सत्तारूढ़ खेमे में जाने से पहले विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
दोनों ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीता था, लेकिन उन 12 विधायकों में शामिल थे, जो पिछले साल टीएमसी में शामिल हो गए थे। इससे टीएमसी रातों-रात राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई थी।
विज्ञापन
मावसिनराम के टीएमसी विधायक हिमालय एम शांगप्लियांग दिसंबर में भाजपा में शामिल हो गए थे। दो और विधायकों के टीएमसी छोड़ने के साथ 60 सदस्यीय सदन में पार्टी की ताकत घटकर नौ रह गई। दोनों विधायकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि उनका शामिल होना हमारी विकास गाथा का संकेत है। हम बेहतर मेघालय के लिए काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन