रामनवमी के बाद बिहार-बंगाल में हिंसा, केंद्र ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के रानीगंज में रामनवमी के अवसर पर हिंसा भड़की तो वहीं बिहार में हालात तनावपूर्ण हैं। बंगाल में रानीगंज और आसनसोल के अलावा बिहार के भागलपुर, औरंगाबाद, समस्तीपुर और मुंगेर में भी हिंसा की खबरें सामने आ रही है। इस घटनाओं पर सियासी संग्राम और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बंगाल में भड़की हिंसा के लिए राज्य की ममता सरकार को जिम्मेदार बताया। सांसद सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल की सरकार को जिहादी सरकार का नाम दिया है।
आसनसोल से सांसद सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल पुलिस को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा पुलिस के कार्रवाई नहीं करने की वजह से हिंसा ने इतना बड़ा रूप लिया। राज्य सरकार ने तुष्टीकरण के लिए कोई एक्शन नहीं लिया और राज्य को दंगे की आग में झुलसने दिया।
उन्होंने कहा कि इस हिंसा को टाला जा सकता था लेकिन पुलिस अपने राजनीतिक आकाओं के मुताबिक काम कर रही थी। इलाके के गुंडो को पूरी छूट दी गई थी। ट्वीट करते हुए सुप्रियो ने कहा कि जिहादी सरकार को बता देंगे कि बंगाल की आत्मा अभी जिंदा है। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर सैकड़ों तस्वीरें वायरल हो रही है अगर इनमें से 25 फीसदी भी सही हैं तो पता चल जाएगा कि हालात कितने खराब हैं। वहीं तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए आसनसोल में धारा 144 लगा दी गई है। इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
We wil show this Jihadi Sarkar that the the Spirit of Bengal is still alive•There r 100s of pictures circulating on Social Media, it’s impossible 2 verify their authenticity but even if 25% of that is correct, situation is grave•
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) March 27, 2018
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी के बाद 2 दिनों के घटना क्रम की रिपोर्ट ममता बनर्जी सरकार से मांगी है। साथ ही तनावपूर्ण माहौल में पैरामिलिट्री फोर्स भेजने का प्रस्ताव भी भेजा है।
Central Govt has asked West Bengal Government for a report on incidents of arson and violence during #RamNavami processions in last two days. Centre also offered assistance of paramilitary forces in this regard.
— ANI (@ANI) March 28, 2018
इसके अलावा बिहार में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन के हाथ-पांव भी फूले हुए हैं। औरंगाबाद के डीजी, गुप्तेश्वर पांडे ने दंगों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगी। 125 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है।
वहीं ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी, हिंसा के लिए बीजेपी पर आरोप लगा रही है। बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राम के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।