फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Vendetta In Raids Against DK shivkumar says Congress MP DK Suresh

डीके शिवकुमार के 70 ठिकानों पर छापा, भाई ने कहा- सारी संपत्तियां हमारी नहीं

Fri, 04 Aug 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Fri, 04 Aug 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Political Vendetta In Raids Against DK shivkumar says Congress MP DK Suresh

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री शिवकुमार से संबधित ठिकानों पर छापेमारी कर आयकर विभाग ने करोड़ों की संपत्ति और कैश को कब्जे में लिया है। वहीं शिवकुमार के भाई डीके सुरेश का कहना है कि हमारे 70 ठिकानों पर छापेमारी में मिली संपत्ति और कैश शिवकुमार और उनके परिवार का नहीं है।

विज्ञापन


इस पूरी कार्रवाई को डीके सुरेश ने राजनीति साजिश करार देते हुए कहा कि 'हमें सीनियर लीडर्स का इस मुद्दे पर पूरा साथ मिल रहा है और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि वह हमारे साथ हैं और यह गहरी राजनीतिक साजिश है।'
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शिवकुमार से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग की छापेमारी आज भी जारी है।

बता दें कि बुधवार को शिवकुमार के 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें 10 करोड़ कैश बरामद किया गया था। शिवकुमार गुजरात के 44 विधायकों की बेंगलूर में अपने रिसॉर्ट में मेहमाननवाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी विभाग की लगातार जारी छापेमारी के बीच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस पूरे मामले में जांच शुरू कर सकता है। ईडी जांच की स्थिति में डी के शिवकुमार की मुश्किलें बढ़ सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक,  ईडी के सूत्रों ने बताया कि 'छापेमारी के दौरान मिले सबूतों को सही पाया गया तो शुक्रवार को शिवकुमार के घर जाकर ईडी पूछताछ कर सकती है। वहीं शिवकुमार के खिलाफ रमनगर के गुरुप्रसाद ने शिकायत दर्ज की है जिसमें उनके खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी लगाया है।


गुरुप्रसाद ने दर्ज शिकायत में कहा कि शिवकुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र कड़कपुराम में नोटबंदी के दौरान करोड़ों की संपत्ति की हेराफेरी की। यही नहीं मंत्री ने 20,000 करोड़ के सोलर पॉवर प्रोजेक्ट की आड़ में 6,000 हजार करोड़ की घपलेबाजी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed