{"_id":"6227c3d24911551a7b0f6783","slug":"political-turmoil-in-goa-before-result-hung-mandate-expected-congress-engaged-siege-of-its-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे से पहले गोवा में सियासी हलचल तेज : त्रिशंकु जनादेश के आसार, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घेरेबंदी में जुटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नतीजे से पहले गोवा में सियासी हलचल तेज : त्रिशंकु जनादेश के आसार, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घेरेबंदी में जुटी
Wed, 09 Mar 2022 02:30 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:30 AM IST
सार
एग्जिट पोल के सामने आने के बाद गोवा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने नतीजे आने के बाद गठबंधन का संकेत देते हुए अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल उम्मीदवारों को गोवा के ही एक रिसॉर्ट में रखे जाने की सूचना है।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश के अनुमान के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के एक दिन बार राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से अलग-अलग मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेस ने नतीजे आने के बाद गठबंधन का संकेत देते हुए अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल उम्मीदवारों को गोवा के ही एक रिसॉर्ट में रखे जाने की सूचना है। मुख्यमंत्री सावंत मंगलवार को दिल्ली में पीएम से मिले। इसके बाद मुंबई जाकर फडणवीस से मुलाकात की।
विज्ञापन
कांग्रेस भी सतर्क
इस बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीवारों को टूटने से बचाने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गई है। पार्टी ने इन उम्मीदवारों को संभालने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल को दी है। पार्टी अपने उम्मीदवारों को राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और टीएमसी से समर्थन हासिल करने की भी रणनीति बनाई जा रही है। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 में से 17 सीटें मिली थीं। हालांकि भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों को साध कर कांग्रेस के सरकार बनाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया था।