फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   political slogan written sweets being sold in West Bengal amid preparations of Assembly Election

सोंदेश से 'संदेश': बंगाली मिठाइयां भी राजनीति में सराबोर, लिखे 'जय श्रीराम' और 'खेला होबे' जैसे नारे

Wed, 03 Mar 2021 06:41 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 03 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
political slogan written sweets being sold in West Bengal amid preparations of Assembly Election
चुनावी माहौल के बीच कोलकाता में मिठाई की एक दुकान - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल में कड़े चुनावी मुकाबले का असर मिठाई की दुकानों पर भी दिख रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए राज्य की लोकप्रिय दुकानों में 'खेला होबे' और 'जय श्री राम' जैसे नारे लिखी मिठाइयों की बिक्री की जा रही हैं। कोलकाता की चर्चित मिठाई दुकानों में शुमार 'बलराम मलिक राधारमण मलिक' ने खास संदेश' मिठाई तैयार की है जिस पर दोनों नारे लिखे हुए हैं।

विज्ञापन


सफेद और हरे रंग की 'संदेश' मिठाई पर 'खेला होबे' लिखा है जबकि सफेद और नारंगी रंग की संदेश मिठाई पर 'जय श्री राम' लिखा है। उल्लेखनीय है कि 'खेला होबे' राज्य की सत्ताधारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का नारा है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी अपने प्रचार अभियान के दौरान 'जय श्री राम के नारे का उद्घोष करती है।
विज्ञापन


मोदी और ममता की तस्वीर वाली मिठाइयां भी मौजूद
दुकान के मालिक सुदीप मलिक ने बताया, 'संबंधित दल अपने हिसाब से संदेश मिठाई खरीद रहे हैं।' उन्होंने कहा कि 'मोदी संदेश' और 'दीदी संदेश' मिठाई पर दोनों नेताओं की छवि भी उकेरी गई है। भाजपा और टीएमसी के प्रतीक चिह्न से जुड़ी अन्य मिठाइयां भी बाजार में हैं। रिशरा में मिठाई की एक और नामी दुकान 'फेलू मोदक' भी ऐसी मिठाइयों की बिक्री कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'खेला होबे संदेश' के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं

एक मिठाई दुकान के मालिक अमिताभ डे ने कहा, 'खेला होबे थीम पर संदेश बेचने के फैसले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग इस नारे से जुड़ें।' उन्होंने कहा कि सफेद, हरे और नारंगी रंग की संदेश मिठाई पर 'खेला होबे' लिखा है। आकार के हिसाब से चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और आम के स्वाद वाली 'संदेश' की कीमत 40 रुपये से 100 रुपये के बीच है।

बंगाल में कुछ ऐसा है विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

इस बार पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होगा। पिछले विधानसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर होगा।

चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 विधानसभा सीटों पर और अंतिम व आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। वहीं, दो मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed