फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political reaction after PM Narendra Modi Speech, know whats other leaders says about economical announcement

पीएम मोदी के भाषण पर क्या है अन्य नेताओं और उद्योगपतियों की प्रतिक्रिया?

Tue, 12 May 2020 10:05 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 12 May 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Political reaction after PM Narendra Modi Speech, know whats other leaders says about economical announcement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि  हमने ऐसा संकट ना देखा है और ना ही सुना है, निश्चित तौर पर मानव जाति के लिए अकल्पनीय है। हमें सर्तक रहना है और आगे भी बढ़ना है। पीएम मोदी ने लॉकडाउन के बीच पांचवीं बार राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।

विज्ञापन


साथ ही लॉकडाउन-4 के संकेत भी दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना से पहले भारत में एक ही पीपीई किट और एन95 मास्क बनाने वाली कंपनियां नहीं थीं लेकिन अब हर रोज दो लाख पीपीई किट और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के इस संबोधन पर देश के तमाम नेताओं और उद्योगपतियों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- अटल निर्भर भारत अभियान के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है जो कि जीडीपी का 10 फीसदी यानी करीब 20 लाख करोड़ रुपये है। इससे मध्यम वर्ग और एमएसएमई यानी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग काफी को काफी फायदा पहुंचेगा। यदि हमारा संकल्प #selfreliantIndia है तो हमारे पास वह सब कुछ है जिसकी मदद से हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कौशल, उद्यम और भावना की मदद से हमने कच्छ के भूकंप से हुई तबाह हुई धरती को एक समृद्ध क्षेत्र में परिवर्तित कर दिया। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रुपये के जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, उसके लिए मैं उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं। वैश्विक महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार आगे बढ़ाया है, भारत आज पूरी दुनिया के लिए एक रोल मॉडल बना है।
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- यह विशेष आर्थिक पैकेज, संकट की इस घड़ी में भारत में एक नया आत्म विश्वास पैदा करेगा। समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण  के लिए प्रधानमंत्री जी की इस घोषणा से देश की 130 करोड़ जनता में एक विश्वास और भरोसे का भाव जगा है।

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान- आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्मविश्वास! यही तो भारत की असली पहचान है। पीएम मोदी की प्रेरणा से देश की 130 करोड़ जनता कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। #AtmanirbharBharat के निर्माण से ही सशक्त विश्व का निर्माण होगा, #PMModi के इस स्वप्न को साकार करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं!  




भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) के महासचिव सीताराम येचुरी- लोगों को उम्मीद थी कि PM ज्वलंत मुद्दों पर बोलेंगे। लेकिन प्रवासी मज़दूर, राज्यों को साधन, बेरोज़गारी और भूख पर कुछ ठोस समाधान सुनने को नहीं मिले। 



रेल मंत्री पीयूष गोयल- आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए ‘वोकल’ बनना है,  न सिर्फ लोकल Products खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश ऐसा कर सकता है।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन- 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज, #AatmanirbharBharat अभियान को एक नई गति देगा। राष्ट्र के नाम संबोधन में आज फिर देश के श्रमिकों, किसानों व देश के मध्यम वर्ग के प्रति पीएम मोदी की जी की चिंता झलकी।




लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला- वैश्विक महामारी कोरोना से महायुद्ध में PM जी ने अभूतपूर्व राहत पैकेज की घोषणा की है। देश के श्रमिकों, किसानों, रेहड़ी वालों से लेकर मध्यम वर्ग और उद्योग व व्यापार जगत तक के विकास के लिए 20 लाख करोड़ के ऐतिहासिक पैकेज से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।



मध्य प्रदेश कांग्रेस- केवल 20 लाख करोड़..? मोदी जी, ये महामारी है, सब कुछ चौपट हो चुका है। जीडीपी का केवल 10% नहीं, कम से कम जीडीपी का 50% तो दीजिये।


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस- किसानों, MSMEs, आम आदमी, उद्योगों और हर वर्ग के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा के लिए माननीय  पीएम मोदी का बहुत बहुत धन्यवाद।


महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कुमार गोएनका- 20 लाख करोड़ के पैकेज के अलावा पीएम मोदी के भाषण से दो बातें सामने आती हैं, पहली बात यह है कि हमें कोरोना के बंधन में बंधकर नहीं रहना होगा। हमें अपना जीवन शुरू करना होगा। दूसरी बात यह है कि हमें स्थानीय चीजों को खरीदना शुरू करना होगा और इसके बारे में बातें करनी होगी।


मनु कुमार जैन- शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने कहा कि पीएम द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज का हम स्वागत करते हैं। मुझे यकीन है कि भारत के जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर यह पैकेज भारतीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और हमें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed