फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath Singh Other Big Leaders

Election 2024: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तैयारियों को धार देंगे PM मोदी, ममता के गढ़ में गरजेंगे शाह-नड्डा

Wed, 22 May 2024 02:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 02:53 AM IST
सार

पांच दौर का लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। अंतिम दो चरणों के मतदान 25 मई और एक जून को कराए जाएंगे। इससे पहले भाजपा प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी आलाकमान धुआंधार जनसभाएं और रोड शो कर रहा है। 

 

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath Singh Other Big Leaders
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। अब दो चरण और बाकी हैं। छठे दौर के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। धूआंधार प्रचार के मद्देनजर पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल में रहेंगे। 

विज्ञापन

ऐसा है प्रधानमंत्री मोदी का आज का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती और श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह 10.45 बजे बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर व डुमरियागंज लोकसभाओं की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.40 बजे श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। बस्ती और श्रावस्ती दोनों ही सीटों पर 25 मई में वोट पड़ने हैं। 

विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 22 मई को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेगा। शाम चार बजे पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट लौटेंगे। इसके बाद यहां से विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी द्वारका में रैली करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह का ऐसा होगा कार्यक्रम
अमित शाह सुबह 11 बजे कांथी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इशके बाद दोपहर 12.30 बजे शाह घाटाल लोकत्रा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह दोपहर 2.30 बजे पुरुलिया के सांथली बिरसा चौक ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम चार बजे बांकुरा में एक रोड शो करेंगे। उम्मीद है कि हजारों लोग इसमें शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का होगा कार्यक्रम
शाह के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज बंगाल के दौरे पर रहेंगे। आज यहां उनके तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। नड्डा सबसे पहले दोपहर 12.50 बजे नॉर्थ 24 परगना के सीलमपुर मेलार मठ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन बजे वे कोलकाता के सत्यनारायण पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। अंत में शाम चार बजे नड्डा कोलकाता के हुगली जूट मिल कॉलोनी ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी कर सकते हैं कार्यक्रम
भाजपा के धुआंधार चुनाव प्रचार के अलावा कांग्रेस आलाकमान भी मतदाताओं को लुभाने में जुटा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी रैली और रोड शो कर सकते हैं। पार्टी की तरफ से इनके कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed