फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Political profile of Shyam Sundar das

बबीना का करुंगा चौमुखी विकास: श्याम सुन्दर सिंह यादव पूर्व विधान परिषद सदस्य

Wed, 05 Oct 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Political profile of Shyam Sundar das
- फोटो : amarujala

बुन्देलखंड का गढ़ माना जाने वाला उत्तर प्रदेश का जिला झांसी का अपना गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई में झांसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन, अफसोस की आजादी के बाद विकास की लड़ाई में झांसी अन्य शहरों के मुकाबले काफी पीछे छूट गया। आजादी के बाद से ही यह क्षेत्र राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। राजनीतिक उपेक्षा के चलते इस क्षेत्र का विकास भी रुक गया है। झांसी के लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


ऐसे में झांसी के बबीना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह यादव जनता के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरें हैं, जिन्होंने जनता से वादा किया है कि वे नए उद्योग-धंधे लगाकर इस क्षेत्र को विकास के रास्ते पर लाएंगें और इस ऐतिहासिक धरती की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी रहे इसके लिए कार्य करेंगें। 
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य, श्याम सुन्दर सिंह यादव झांसी के ग्राम पारीछा से आते हैं। श्याम सुन्दर सिंह राजनीति में वर्ष 1988 से सक्रिय हैं। जनता के मुद्दों की लड़ाई करने और जनता से सारोकार रखने वाले श्याम सुन्दर सिंह यादव ने वर्ष 1988 से 1998 के बीच लोकदल, जनतादल, और सपा पार्टी की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यह इन पार्टियों में जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। श्याम सुन्दर सिंह यादव किशान परिवार मै पैदा होने के कारन इन्हे हर तरह कि खेती करने का अनुभव है इसलिये किसानों कि हर समस्या का निराकरन करने मै सक्षम होंगे।

क्षेत्र में इनकी जनसेवा को देखते हुए जनता ने इन्हें वर्ष 1998 से 2010 तक लगातार दो बार स्थानीय निकाय क्षेत्र झांसी-जालौन-ललितपुर से विधान परिषद सदस्य के पद पर निर्वाचित किया। श्याम सुन्दर सिंह यादव की छवि क्षेत्र में ईमानदार नेता की रही है। बबीना की जनता इस बार स्थानीय ईमानदार जनप्रतिनिधि को चुनना चाहती है जो अपना विकास न कर बबीना क्षेत्र का विकास करें। ऐसे में ईमानदार और कर्मठ छवि वाले नेता,  श्याम सुन्दर सिंह यादव की उम्मीदवारी क्षेत्र में काफी मजबूत नजर आ रही हैं।

श्याम सुन्दर सिंह यादव इस बार बबीना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। श्याम सुन्दर सिंह का जनता से वादा है कि अगर इन्हें क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वो क्षेत्र में चौमुखी विकास करेंगें। हर हाथ को काम मुहैया कराएंगें ताकि क्षेत्र से पलायन ना हो। साथ ही बबीना क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। श्याम सुन्दर सिंह यादव को पूर्ण विश्वास है कि इनकी कार्यशैली और ईमानदारी छवि को देखते हुए इस बार उन्हें जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।


श्याम सुन्दर सिंह यादव बबीना ही नहीं वरन पूरे झांसी की आवाज बनने जा रहे हैं, जहां से केवल विकास, शिक्षा और रोजगार की बात होगी । .लेकिन अंतिम फैसला तो जनता को करना है, देखना होगा कि बबीना क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में श्याम सुन्दर सिंह को अपने प्रतिनिधि के रुप में चुनती है या नहीं? ADVT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed