{"_id":"588e2d4f4f1c1b313de805fc","slug":"political-party-appeals-pm-to-postpone-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: नाकेबंदी की वजह से टल सकता है विस चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर: नाकेबंदी की वजह से टल सकता है विस चुनाव
रीता तिवारी/ अमर उजाला, इंफाल
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी मणिपुर डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एमडीपीएफ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर की जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यहां चार और आठ मार्च को होने वाले विधानसभा चुनावों को टालने की अपील की है। पार्टी के अध्यक्ष डॉ. गुरुमायुम तोनसाना शर्मा ने इस संबंध में मोदी को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन
पीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि बीते दो महीनों से नेशनल हाइवे पर चलने वाली आर्थिक नाकेबंदी के कारण यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की उम्मीद नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार को पहले यहां हस्तक्षेप कर मौजूदा समस्या को हल करने की पहल करनी चाहिए। शर्मा ने कहा है कि जब तक राज्य में चुनाव के अनुकूल माहौल नहीं बन जाता तब तक घोषित पूर्व चुनावी तिथियों को टाल दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य में सात नए जिलों के गठन के विरोध में नगा संगठन यूनाइटेड नगा कौंसिल (यूएनसी) ने बीते एक नवबंर से आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है। इससे यहां जरूरी वस्तुओं की कमी हो गई है और आम जनजीवन बेहाल है।
विज्ञापन
यही कारण है कि राज्य में अब तक चुनावी सरगर्मी तक नहीं शुरू हो सकी है। शर्मा की दलील है कि नाकेबंदी के अलावा मणिपुर नोटबंदी की मार से अब तक नहीं उबर सका है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा हालात में इन चुनावों को टाल दिया जाना चाहिए।