फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political leaders extend heartfelt wishes to people on occasion of Hindi Diwas news and updates in hindi

हिंदी दिवस: 'सोचता हूं अगर हिंदी बोलना-समझना नहीं आता तो लोगों तक कैसे पहुंचता', पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

Sat, 14 Sep 2024 09:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी को भारत के संविधान ने राजभाषा के रूप में मान्यता दी है। हिंदी राजभाषा होने के चलते अधिकतर सरकारी कामकाज हिंदी में ही होता है।

विज्ञापन
Political leaders extend heartfelt wishes to people on occasion of Hindi Diwas news and updates in hindi
पीएम मोदी और अमित शाह ने हिंदी दिवस की बधाई दी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


हर साल मनाया जाता है हिंदी दिवस
बता दें, हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन हिंदी को भारत के संविधान ने राजभाषा के रूप में मान्यता दी है। हिंदी राजभाषा होने के चलते अधिकतर सरकारी कामकाज हिंदी में ही होता है। 
विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्यारी सी वीडियो साझा कर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वीडियो में पीएम मोदी कहते सुनाई दिए, 'भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। जैसे जीवन में चेतना होती है, वैसे ही भाषा में भी चेतना होती है। मैं कभी सोचता हूं कि अगर मुझे हिंदी भाषा बोलना नहीं आता, समझना नहीं आता तो मैं लोगों तक कैसे पहुंचता। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी हिंदी भाषा की ताकत का अंदाजा है।'
 

'हिंदी ने कई उतार-चढ़ाव देखे'
अमित शाह ने कहा, 'इस वर्ष का 'हिंदी दिवस' हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह अपना 75वां वर्ष पूरा कर रहा है और हम इस वर्ष राजभाषा की हीरक जयंती मनाने जा रहे हैं। राजभाषा के लिए और हमारे सभी राज्यों की भाषाओं के लिए हिंदी बहुत महत्वपूर्ण रही है। हिंदी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मगर, आज मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हिंदी और किसी भी स्थानीय भाषा के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'हिंदी सभी स्थानीय भाषाओं की मित्र है। चाहे वह गुजराती, मराठी या तेलुगु हो, हर भाषा हिंदी को ताकत देती है और हिंदी हर भाषा को ताकत देती है। आप हिंदी के आंदोलन को ध्यान से देखेंगे तो राजगोपालाचारी हों, महात्मा गांधी हों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हों, लाला लाजपत राय हों, सरदार वल्लभ भाई पटेल हों ये सभी गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों से आते थे।'
 

हिंदी ही हमारी सब भाषाओं को जोड़ने का काम करती: शाह
उन्होंने आगे कहा, 'पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंदी और स्थानीय भाषाओं को मजबूत करने के लिए काफी काम हुआ है। प्रधानमंत्री ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी में भाषण देकर दुनिया के सामने हिंदी के महत्व को सामने रखा है और हमारे देश में हमारी भाषाओं के प्रति रुचि भी बढ़ाई है। उन्होंने नई शिक्षा नीति में 'प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में' को महत्वपूर्ण स्थान देकर स्थानीय भाषाओं को और हिंदी को एक नया जीवन देने का काम किया है। हिंदी ही हमारी सब भाषाओं को जोड़ने का काम करती है।'



गृह मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में राजभाषा विभाग आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में हिंदी से अनुवाद के लिए एक पोर्टल भी ला रहा है, जिसके माध्यम से चाहे वह पत्र हो या भाषण, हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बहुत कम समय में सभी भाषाओं में इसका अनुवाद कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed