फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political leaders controversial statement after surgical strike

'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद नेताओं के 13 विवादित बयान

Fri, 07 Oct 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
Political leaders controversial statement after surgical strike
पॉलिटिशियन
उड़ी हमले के बाद 28-29 सितंबर की रात को सेना द्वारा हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानों का दौर जारी है। डीजीएमओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरे देश में इस कदम को सराहा जा रहा है। लेकिन, कुछ नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर ही संदेह कर रहे हैं तो कुछ नेताओं का कहना है कि ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होती रही है।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कहीं मिठाई बांटी तो कहीं पटाखे फोड़े। कई स्थानों पर होर्डिंग-पोस्टर लगाकर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कई लोगों का कहना था कि सर्जिकल स्ट्राइक से देश का मान बढ़ा है और इसके बाद दुश्मन देश कोई भी आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले कई बार सोचेगा।
विज्ञापन


आगे पढ़िए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आए कुछ नेताओं के बयान...

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे जिन जवानों ने जम्मू कश्मीर में अपनी जान दी, सर्जिकल स्ट्राइक किया है आप उनके खून की दलाली कर रहे हो। ये बिल्कुल गलत है। हालांकि, इस बयान की निंदा शुरू हुई तो उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के सपोर्ट में हूं। इसकी निंदा नहीं करता हूं, लेकिन राजनीतिक पोस्टरों में सेना का इस्तेमाल गलत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो जारी कर सर्जिकल स्ट्राइक्स के लिए पीएम मोदी को सैल्यूट किया था, लेकिन साथ ही कहा था कि जिस तरह से पाकिस्तान इन स्ट्राइक्स को झुठलाने की कोशिश कर रहा है, उस झूठ को साबित करने के लिए सबूत दिए जाने चाहिए। वहीं, राहुल गांधी का बयान आने के बाद उन्होंने गुरुवार को कहा कि सेना की शहादत को खून की दलाली बोला है, ये ठीक नहीं है, हम इसकी आलोचना करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने सबसे पहले स्ट्राइक के सबूत मांगे थे, जिसके बाद पाकिस्तान में #PakStandsWithKejriwal और #KejriwalSupportPakistan ट्रेन्ड में आया। आप समझ सकते हैं कि उनके बयान का क्या असर पड़ा है। वहीं, राहुल किस चीज की दलाली की बात कर रहे हैं? कोयला और बोफोर्स में किसने दलाली की? दलाली शब्द कांग्रेस के दिमाग में पहले से है। मैं राहुल से पूछना चाहता हूं कि शहादत की कैसे दलाली होती है? उनके बयान से सेना का मनोबल कम हुआ है।
 

सुब्रमण्यम स्वामी, मायावती, शिवराज सिंह चौहान का बयान

Political leaders controversial statement after surgical strike
फाइल फोटो
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल ने या तो तालीम नहीं ली है या पीएम के खिलाफ ऐसा बयान देने के लिए उनको अपना दिमागी इलाज करा लेना चाहिए। 

मायावती ने कहा कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जवानों को सैल्यूट करना चाहिए। बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश न करे, यह पूरी तरह से गलत होगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नरेंद्र मोदी का सीना 56 इंच से 100 इंच हो गया है।
 

अरविंद केंजरीवाल, बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल, विनय कटियार के बयान

Political leaders controversial statement after surgical strike
kejriwal salutes modi
अरविंद केंजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ की थी लेकिन साथ ही कहा था कि कई समाचार माध्यम इस पर सवाल उठा रहे हैं जिसका जवाब सबूतों से दिया जाना चाहिए।

बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल के एक ट्वीट में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा कि अगले सर्जिकल स्ट्राइक में केजरीवाल को ड्रोन से बांध देना चाहिए और उनके माथे पर कैमरा बांध देना चाहिए ताकि सीधा प्रसारण हो सके। हालांकि अब सुधांशु मित्तल ट्वीट पर सफाई दी और कहा कि वो सिर्फ अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

विनय कटियार ने केजरीवाल को आतंकी हाफिज सईद का चेला तक बता दिया था। उन्होंने भी बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि सीएम पद पर बैठे व्यक्ति को पाकिस्तान का गुणगान करना शोभा नहीं देता।


 

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और संजय निरुपम का बयान

Political leaders controversial statement after surgical strike
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : ‌file photo
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं लेकिन ये कोई पहला सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर तुच्छ राजनीति ना की जाए. हमारा यही कहना है'।

संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि प्रत्‍येक भारतीय पाकिस्‍तान के खिलाफ सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स चाहता है, लेकिन भाजपा की तरह राजनीतिक फायदे के लिए नहीं फर्जी स्ट्राइक्स नहीं करना चाहिए।
 

 रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर-केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बयान

Political leaders controversial statement after surgical strike
Kejriwal's tongue had to be trimmed as he spoke against PM Modi: Manohar Parrikar - फोटो : demo
 रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पाकिस्तान की हालत की तुलना सर्जरी के बाद 'बेहोशी की हालत वाले रोगी' से की और कहा कि हनुमान की तरह भारत की सेना को अपनी शक्तियों का पता चल गया है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनैतिक विरोध के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के प्रचार के आधार पर अपने देश के प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने वाले केजरीवाल से अपील है कि वह ऐसा कुछ न करें, न कहें, जिससे हमारी सेना हताश हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed