फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political career of Anurag Thakur who is going to be member of Modi Cabinet

लगातार चौथी जीत दर्ज कर मोदी मंत्रिमंडल 2.0 में जगह पाने वाले अनुराग ठाकुर का ऐसा रहा राजनीतिक सफर

Thu, 30 May 2019 06:28 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 30 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Political career of Anurag Thakur who is going to be member of Modi Cabinet
अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से लगातार चार बार जीतने वाले भाजपा के युवा नेता अनुराग ठाकुर को मोदी कैबिनेट 2.0 में जगह मिली है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का फोन आने के बाद दिल्ली पहुंच चुके अनुराग को पार्टी मंत्रिपद से नवाज सकती है। आज शाम सात बजे वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग का जन्म हमीरपुर में 24 अक्टूबर 1974 को हुआ था। अनुराग की माता का नाम शीला देवी है। 27 नवंबर 2002 को शेफाली ठाकुर के साथ उनका विवाह हुआ था। अनुराग के दो बच्चे भी हैं। साल 2008 में अनुराग ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी। हमीरपुर की संसदीय सीट से जीते अनुराग ने साल 2009 और साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भी जीत हासिल की थी। इस साल हुए लोकसभा चुनावों में उनकी चौथी लगातार जीत है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग स्नातक हैं। अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में हुई। दोआबा कॉलेज से अनुराग ने स्नातक किया। अनुराग ठाकुर 2010 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 2013 में दूसरे कार्यकाल में फिर से भाजयुमो अध्यक्ष बनने वाले देश के पहले नेता बने। वहीं तीसरे कार्यकाल में 2014 में तीसरी बार मोर्चे के अध्यक्ष बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रहे हैं। इसके साथ ही सांसद रत्न अवार्ड 2019 और फेम इंडिया श्रेष्ठ सांसद अवार्ड 2018 जैसे सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष, टेबल टेनिस एसोसिएशन अध्यक्ष कापद संभाला है। साथ ही विश्व व्यापार संगठन जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है। भारत के युवा सांसदों में से एक अनुराग 2011 में सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद का पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनके नाम हमीरपुर संसदीय सीट से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। अनुराग ने क्रिकेट में भी काफी नाम कमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed