{"_id":"578f116c4f1c1b4326c4b5db","slug":"policeman-death-during-dalit-protest-in-gujarat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: दलितों के विरोध प्रदर्शन में हेड कांस्टेबल की मौत, कई जगह तोड़फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: दलितों के विरोध प्रदर्शन में हेड कांस्टेबल की मौत, कई जगह तोड़फोड़
एजेंसी/राजकोट
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
जारी है दलितों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के उना में कथित गोहत्या के आरोप में अपने समुदाय के युवकों की बेरहमी से पिटाई के विरोध में दलितों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
गुजरात के अमरेली में यह विरोध प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान घायल हुए एक हेड कांस्टेबल की अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में बसों व वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
गुजरात के अमरेली शहर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। पुलिस ने बताया कि इसमें स्थानीय अपराध शाखा का हेड कांस्टेबल पंकज अमरेली घायल हो गया। बाद में राजकोट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दलितों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI
पुलिस ने बताया कि इस भिड़ंत में प्रदर्शनकारियों समेत पुलिस के 10 लोग और भी घायल हुए हैं। दूसरी तरफ, अपने समुदाय के लोगों की पिटाई के विरोध में सोमवार को भी तीन युवाओं ने जूनागढ़ जिले में जहर खाने की कोशिश की।
सौराष्ट्र, जूनागढ़, जामनगर और राजकोट समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने बसों और वाहनों में तोड़फोड़ की। इन क्षेत्रों के अलावा कई अन्य जगहों पर भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की।
सौराष्ट्र, जूनागढ़, जामनगर और राजकोट समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने बसों और वाहनों में तोड़फोड़ की। इन क्षेत्रों के अलावा कई अन्य जगहों पर भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की।