फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police will call the insurance agent on spot to get third party insurance of the vehicle

वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराने के लिए पुलिस मौके पर बुलाएगी बीमा एजेंट को...

Fri, 05 Oct 2018 09:54 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Updated Fri, 05 Oct 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
Police will call the insurance agent on spot to get third party insurance of the vehicle
सांकेतिक तस्वीर

अगर आपके वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं हुआ है तो अविलंब करा लें। देर बिल्कुल न करें। कहीं जांच के दौरान बिना इंश्योरेंस की गाड़ी पकड़ी गई तो वह तब तक नहीं छुटेगी, जब तक उसका बीमा नहीं हो जाता। आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस कराने के लिए पुलिस मौके पर ही बीमा एजेंट को बुलाएगी।

विज्ञापन


बीमा एजेंट के आने तक आपको वहीं पर इंतजार करना होगा। यह तय है कि जब तक गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं होगा, वाहन नहीं छुटेगा। आपके लिए राहत की बात केवल इतनी सी होगी कि इंश्योरेंस ऑनलाइन कराया जाएगा। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या पेटीएम आदि से इंश्योरेंस करा सकते हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा कमेटी ने सभी राज्यों को उक्त आदेश जारी कर दिए हैं। कमेटी के सचिव एसडी बंगा का कहना है कि इस मामले में खासतौर से राज्यों की पुलिस और परिवहन प्राधिकरण को सख्त हिदायतें दी गई हैं। यदि कोई भी वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बिना चलता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक कि गाड़ी का बीमा नहीं हो जाता। बता दें कि इसी साल एक सितंबर से देश में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराने के नए नियम लागू हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल के लिए होगा कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस

हालांकि इन नियमों की सिफारिश भी सड़क सुरक्षा कमेटी ने की थी। इनके तहत जब भी कोई नई कार या बाइक-स्कूटर आदि खरीदी जाएगी तो संबंधित डीलर मौके पर ही थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराने की व्यवस्था करेगा। इसमें कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस तीन साल के लिए और बाइक आदि का 5 साल के लिए बीमा होगा। इसके बाद वाहन मालिक को हर साल इंश्योरेंस का नवीनीकरण कराना पड़ेगा।

ये नियम लागू होने के एक माह बाद सभी राज्य अपने अपने क्षेत्र में वाहनों की जांच पड़ताल कर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का पालन सुनिश्चित करेंगे। कमेटी के मुताबिक, देश में करीब 15 करोड़ वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से करीब साठ फीसदी गाड़ियां ऐसी हैं, जिनका थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं होता।

पिछले साल 146377 लोग सड़क हादसों में मारे गए थे....
परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 146377 लोग सड़क हादसों में मारे गए थे, जबकि साल 2016 में यह आंकड़ा 150935 था। 2015 में भी 146133 लोगों की सड़क हादसों में जान चली गई थी। देश में हर एक घंटे 55 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 17 लोग मारे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed