फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police took the IB officers to unknown place who were caught outside the home of Alok Verma

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर पकड़े आईबी अधिकारियों को अज्ञात जगह पर ले गई थी पुलिस

Fri, 26 Oct 2018 05:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
police took the IB officers to unknown place who were caught outside the home of Alok Verma

छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा के 2 जनपथ स्थित सरकारी आवास (सीबीआई हाउस) के बाहर से पकड़े गए चारों आईबी अधिकारियों को दिल्ली पुलिस गुप्त स्थान पर ले गई थी। नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


जासूसी के आरोप में पकड़े गए आईबी अधिकारियों की पहचान जूनियर इंटेलिजेंस अफसर धीरज कुमार सिंह व अजय कुमार और एसीओ विनीत कुमार गुप्ता व प्रशांत कुमार के रूप में हुई। चारों सीबीआई हाउस के बाहर दो कारों में बैठे थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीबीआई निदेशक के सुरक्षाकर्मियों ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर उन्हें पकड़कर ले गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली है। नई दिल्ली के तुगलक रोड थाना में कॉल की डीडी एंट्री दर्ज की गई है। तुगलक रोड थाना पुलिस ही मामले की जांच कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने साधी चुप्पी

मामला बड़े अफसरों का होने के कारण नई दिल्ली पुलिस ने चुप्पी साध ली है। नई दिल्ली के डीसीपी व दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने गुरुवार सुबह ही तुगलक रोड थाना पुलिस और जांच से जुड़े अधिकारियों को हिदायत दे दी थी कि मामले में कोई मीडिया से बात नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed