फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police stopped traffic for tiger see viral video

Viral Video: बाघ के लिए हाईवे पर रोक दिया यातायात, लोगों ने कैमरे में कैद किया दृश्य, देखें वायरल वीडियो

Sun, 24 Jul 2022 02:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 02:18 AM IST
सार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस सड़क के दोनों ओर सिग्नल पर यात्रियों को रोक रही है और उन्हें शांत रहने के लिए कह रही है क्योंकि एक बाघ सड़क पार करना चाहता है।

विज्ञापन
police stopped traffic for tiger see viral video
बाघ के लिए हाईवे पर रोक दिया यातायात - फोटो : ani

विस्तार

ऐसे समय में जब जंगली जानवरों से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, एक वायरल वीडियो में यह देखना सुखद था कि कैसे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बाघ को रास्ता पार करने में मदद की, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने सड़क के दोनों ओर यात्रियों को रोक दिया।

विज्ञापन


लोगों ने कैमरे में कैद किया वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस सड़क के दोनों ओर सिग्नल पर यात्रियों को रोक रही है और उन्हें शांत रहने के लिए कह रही है क्योंकि एक बाघ सड़क पार करना चाहता है। लोग अपने वाहनों से बाहर निकलकर अपने स्मार्टफोन में इस दृश्य को कैद करते भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक पुलिसकर्मी लोगों से चुप रहने और जानवर को किसी भी तरह से न डराने की अपील करता दिख रहा है। वीडियो के बारे में एक आश्चर्यजनक बात यह है कि बाघ बहुत शांत दिख रहा है। वह आसानी से से सड़क पार कर लेता है। वहीं लोग भी उसके जंगल में वापस जाने का धैर्यपूर्वक इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का है वीडियो
इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर परवीन कस्वां ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पुलिस अधिकारियों और जनता की सराहना की। उन्होंने लिखा, "केवल बाघ के लिए हरी झंडी। ये खूबसूरत लोग। अज्ञात स्थान।" हालांकि कुछ यूजर्स ने वीडियो के कमेंट में बताया है कि वीडियो महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का हैै।

 

अब तक लाखों लोगों ने देखा वीडियो
उनके इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद करीब 1,75,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। क्लिप को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बहुत खुश हो रहे हैं और अपने विचार साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हमें हमेशा जंगली जानवरों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें जगह भी देनी चाहिए। जय जगन्नाथ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed