फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police solved 7 year old missing case with the help of facebook in Hyderabad

फेसबुक के जरिए परिवार से मिला लापता लड़का, 7 साल पहले छोड़कर चला गया था घर

Wed, 12 Sep 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 12 Sep 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Police solved 7 year old missing case with the help of facebook in Hyderabad

तेलंगाना के हैदराबाद से साल 2011 में एक लड़का लापता हो गया था। उसे खोए हुए करीब 7 साल हो चुके थे। परिवार भी अब आस छोड़ चुके थे कि उनका बेटा कभी वापस आएगा। लेकिन फेसबुक उनके लिए वरदान साबित हुआ। पुलिस ने सात साल बाद उस लड़के को उसके परिवार से मिलाया। पुलिस ने फेसबुक से उसके बारे में पता लगाया। जिस वक्त वह लापता हुआ तब उसकी उम्र 15 साल थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


मामले पर रचाकोंडा के पुलिस कमिश्नर महेश एम भागवत का कहना है कि 23 साल के सुरजीत झा को मुंबई पुलिस की टीम की सहायता से लाया गया। झा अब मुंबई के एक केटरिंग कॉनट्रैक्टर के अंतर्गत काम करता है। उससे मिलकर उसके माता पिता और रिश्तेदार बेहद खुश हैं।  
विज्ञापन


उसके लापता होने की शिकायत 31 जनवरी, 2011 को मलकाजगिरी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया कि 15 साल का झा हैदराबाद के मौला अली स्थित पर अपने घर से कहीं चला गया है। वह अपनी बहन और बहनोई को बिना बताए ही चला गया और वापस नहीं लौटा। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर लापता होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बाद में पुलिस ने अक्टूबर 2011 में अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपी।


कमिश्नर ने बताया कि एक दिन उसकी बहन के पति ने फेसबुक पर उसकी आईडी देखी और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। जिसे उसने एक्सेप्ट नहीं किया। जिसके बाद उसके बहनोई ने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी कि वह सोशल मीडिया पर है और ठीकठाक है। बाद में फिर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की गई और उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। जिसके बाद पता चला कि वह मुंबई में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed