फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police says violence in Khambhat in Gujarat was planned to achieve dominance of one community news in Hindi

गुजरात: खंभात में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर बोली पुलिस, एक समुदाय का प्रभुत्व पाने के लिए रची गई थी साजिश

Wed, 13 Apr 2022 09:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Apr 2022 09:55 PM IST
सार

गुजरात के आणंद जिले में स्थित खंभात में राम नवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि यह साजिश एक समुदाय पर प्रभुत्व पाने और हिंदुओं को 'सबक' सिखाने के लिए रची गई थी।

विज्ञापन
Police says violence in Khambhat in Gujarat was planned to achieve dominance of one community news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

राम नवमी के अवसर पर गुजरात के खंभात में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पुलिस ने बुधवार को बड़ा दावा किया। पुलिस का कहना है कि इस हिंसा की साजिश एक स्लीपर मॉड्यूल ने इलाके में एक समुदाय पर प्रभुत्व पाने के लिए रची थी। 10 अप्रैल को एक राम नवमी जुलूस पर हुए हमले के बाद भड़की इंसा में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था। 

विज्ञापन


आणंद जिले की पुलिस ने एक बयान में कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन डाटा की पड़ताल में पता चला है कि वह इलाके के मुस्लिम समुदाय पर प्रभुत्व हासिल करने के लिए एक पूर्व नियोजित साजिश में संलिप्त थे। बयान के अनुसार एक मौलवी समेत छह आरोपियों ने स्लीपर मॉड्यूल के हिस्से के तौर पर यह साजिश रची थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया कि हिंदू समुदाय को यह सबक सिखाने के लिए वह भविष्य में इस तरह के जुलूस न निकालें, आरोपियों ने जुलूस पर हमला करने और नफरत फैलाने की योजना बनाई थी। इस हमले की साजिश रचने वाले कोर ग्रुप से सदस्यों ने जुलूस से कुछ दिन पहले बैठकें की थीं और पांच अन्य लोगों को विश्वास में लिया था। साथ ही छिपने और भागने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इसके साथ ही गिरफ्तारी की स्थिति में आरोपी के परिवार के सदस्यों को आर्थिक और कानूनी  सहयोग उपलब्ध कराने का जिम्मा खुद लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed