{"_id":"655de5d5a18735dbbc01beb2","slug":"police-says-that-man-kills-sister-male-friend-in-latest-case-of-honour-killing-in-pakistan-punjab-province-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: भाई ने बहन-प्रेमी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, जुर्म कबूला; पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑनर किलिंग: भाई ने बहन-प्रेमी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, जुर्म कबूला; पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की घटना
Wed, 22 Nov 2023 04:59 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लौहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लौहार
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 22 Nov 2023 04:59 PM IST
सार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ऑनर किलिंग के नाम पर भाई ने बहन और प्रेमी की हत्या कर दी। हालांकि वारदात के बाद आरोपी ने जुर्म को स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण किया। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
ऑनर किलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। दोनों के बीच प्रेम संबंध का शक होने को लेकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी।
ऑनर किलिंग के नाम पर हत्या
पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को लाहौर से तकरीबन 375 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के मुजफ्फरनगर जिले के अलीपुर में हुई। पुलिस अधिकारी हसीब जावेद ने कहा, आरोपी को शक था कि उसकी बहन का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। मंगलवार को आरोपी ने अपनी बहन का पीछा किया और दूसरे व्यक्ति के घर जा पहुंचा। जहां उसने कुल्हाड़ी से दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी ने कबूला जुर्म, किया आत्मसमर्पण
वारदात के बाद आरोपी ने आरोपों को कबूल करते हुए आत्मसमर्पण किया। आरोपी जावेद ने आत्मसमर्पण के बाद कहा, मैंने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बहन के कृत्य से परिवार के सम्मान पर ठेस पहुंची है। पाकिस्तान स्थित मानवाधिकार आयोग के मुताबिक, देश में हर वर्ष ऑनर किलिंग पर लगभग एक हजार महिलाओं की हत्या की जाती है।