{"_id":"66b9ae8d9bc130b1ad0cf669","slug":"police-revealed-the-killer-had-gone-to-the-red-light-area-twice-before-going-rg-kar-medical-collage-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB Doctor's murder: पुलिस जांच में खुलासा, मेडिकल कॉलेज जाने से पहले दो बार रेड लाइट एरिया में गया था दरिंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB Doctor's murder: पुलिस जांच में खुलासा, मेडिकल कॉलेज जाने से पहले दो बार रेड लाइट एरिया में गया था दरिंदा
Mon, 12 Aug 2024 12:13 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:13 PM IST
सार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। सेमिनार हॉल से उनका अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोलकाता में दुष्कर्म के बाद जूनियर डॉक्टर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गुरुवार रात को दो बार रेड लाइट एरिया में भी गया था। पुलिस को पूछताछ में आरोपी संजय रॉय ने बताया कि उसके साथ एक और नागरिक स्वयंसेवक था। पुलिस आरोपी के दावों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। सेमिनार हॉल से उनका अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने पुलिस को बताया कि वह एक और नागरिक स्वयंसेवक के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक परिचित को देखने गया था।
विज्ञापन
उसने बताया कि इससे पहले वह अपने स्वयंसेवक दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया कालीघाट और सोवा बाजार गया था। उसने पुलिस को बताया कि पांच अगस्त से वह खरगापुर के पास सलुआ में था। जहां से गुरुवार को कोलकाता लौटा। इसके बाद वह एक अन्य नागरिक स्वयंसेवक के साथ कालीघाट रेडलाइट एरिया में गया था। यहां से निकलने के बाद दोनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती जो नागरिक स्वयंसेवक के परिचित एक मरीज को देखने गए।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद वह फिर से रेड लाइट एरिया सोवा बाजार गया। इसके बाद उसने आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी दावों की पड़ताल की जा रही है।
दो बार गया था मेडिकल कॉलेज
पुलिस जांच में भी सामने आया है कि आरोपी संजय रॉय गुरुवार-शुक्रवार रात को दो बार मेडिकल कॉलेज गया था। पुलिस ने उसकी लोकेशन के आधार पर पाया कि वह पहली बार रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया और 11:30 बजे वहां से निकला। इसके बाद वह दोबारा सुबह 3:50 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया और करीब 4:30 बजे वहां से निकला। इसके बाद रॉय साल्ट लेक स्थित बैरक में आकर पुलिसकर्मियों के पास सो गया।
पुलिस से बोला मुझे फांसी चढ़ा दो
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह जब पुलिस रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह बैरक में सामान्य तौर पर उठा। गिरफ्तारी के वक्त उसने कोई पश्चाताप नहीं किया और अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस से कहा किया मुझे फांसी चढ़ा दो। पुलिस अफसरों का कहना है कि नागरिक स्वयंसेवक को बैरक में रुकने का अधिकार नहीं है।
दो साल पहले पत्नी ने की थी शिकायत
पुलिस को जांच के दौरान दो साल पहले आरोपी के खिलाफ कालीघाट स्टेशन में उसकी पूर्व पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत मिली है। रॉय की पूर्व सास दुर्गा देवी ने बताया कि जब उनकी बेटी तीन महीने की गर्भवती थी तो रॉय उससे मारपीट करता था। मैनें अपनी बेटी के कहने पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कह उस पर पुलिस कल्याण बोर्ड के कुछ बड़े अफसरों का हाथ था। पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है।