{"_id":"5b3b901e4f1c1b86468b45dd","slug":"police-registered-offence-under-pocso-act-on-complaint-of-congress-leader-priyanka-chaturvedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका की शिकायत पर मामला दर्ज, बेटी का रेप करने की मिली थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका की शिकायत पर मामला दर्ज, बेटी का रेप करने की मिली थी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर मिली धमकी की शिकायत पर गोरगांव पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि चतुर्वेदी ने मुंबई पुलिस को ट्वीट के जरिए धमकी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
इससे पहले, गृह मंत्रालय ने प्रियंका चतुर्वेदी को अभद्र ट्वीट भेजने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने मंगलवार को मुंबई पुलिस से कहा है कि ट्वीट भेजने वाले शख्स की पहचान कर फौरन इस मामले में एफआईआर दर्ज करे। कानून के तहत उस शख्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। गृह मंत्रालय ने ट्वीटर को भी उस शख्स के एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस की सचिव स्तर की कार्यकर्ता और प्रवक्ता को ट्वीटर ट्रोल में किसी शख्स ने धमकी दी। इतना ही नहीं उस शख्स ने प्रियंका की बेटी को लेकर भी अति अभद्र टिप्पणी की। ट्वीट करने वाले के डीपी की जगह भगवान राम का चित्र है और प्रोफाईल जय श्री राम के नाम केबना है। प्रियंका ने ट्वीटर पर उसे राम के नाम पर अश्लील बात करने के लिए करारा जवाब दिया। साथ ही मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
#UDPATE Goregaon Police has registered offence including under POCSO Act on complaint of Congress leader Priyanka Chaturvedi against an unknown person. Chaturvedi had complained to Mumbai Police of threats received via Twitter (file pic) pic.twitter.com/6neLhAwwcj
— ANI (@ANI) July 3, 2018