फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   police raid on house of BJP MLA Rajesh Mishra, MLA will surrender at IG office

पुलिस पर महिलाओं और बच्चों से बदसलूकी का आरोप, भाजपा विधायक के घर दबिश का मामला

Sat, 22 Sep 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
police raid on house of BJP MLA Rajesh Mishra, MLA will surrender at IG office
बरेली के बिथरी चैनपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के घर पर पुलिस ने दबिश दी। आरोप है कि दबिश के दौरान विधायक नहीं मिले तो पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की। घटना के बाद विधायक के कार्यालय पर हजारों समर्थक जमा हो गए। विधायक ने आरोप लगाया कि एसएसपी मुनिराज ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए उनके खिलाफ जबरन मुकदमा लिखा है। 
विज्ञापन


इससे पहले विधायक ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने खजुरिया गांव में महिलाओं और बच्चों के साथ जमकर मारपीट और छेड़छाड़ की थी। मौजूदा घटना पर विधायक के समर्थकों ने कहा कि यदि गिरफ्तारी हुई तो शहर में आग लग जाएगी। अब विधायक ने कहा है कि वह अपने हजारों समर्थकों के साथ आइजी ध्रुवकांत ठाकुर के कार्यालय पर गिरफ्तारी देने जाएंगे। बता दें कि विधायक राजेश मिश्रा पर कैंट और बिथरी चैनपुर पुलिस थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed