फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police raid in goverment clerk's house in MP

सरकारी क्लर्क के घर लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी, करोड़ों की काली संपत्ति का खुलासा

Fri, 09 Dec 2016 11:54 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 09 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
police raid in goverment clerk's house in MP

मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक सरकारी क्लर्क के पास करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी में इंदौर विकास प्राधिकरण के बाबू के पास आधा दर्जन महंगी कारें और इतने ही दुपहिया वाहनों के अलावा लाखों की ज्वैलरी और करोड़ों कीमत के मकान, दुकान और जमीनों के कागजात मिले हैं। इंदौर की लोकायुक्त टीम संपत्ति का आकलन कर रही है।

विज्ञापन


इंदौर के संतनगर में रहने वाले राजेंद्र बिरथरे इंदौर विकास प्राधिकरण में सहायक ग्रेड दो के पद पर पदस्थ हैं और अगले माह जनवरी 2017 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। लोकायुक्त पुलिस की दो टीमें शुक्रवार सुबह संतनगर के अलावा बिरथरे के अन्य ठिकाने स्कीम नंबर 114 पर छापा डालने पहुंची तो दंग रह गई। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में इंदौर में कई मकान, प्लाट, महेश्वर में कई एकड़ कृषि भूमि, दुकानें, ज्वैलरी व नगदी का पता चला है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सरकारी बाबू के पास करोड़ों की काली कमाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई खुलासे हो चुके हैं। एक प्रकरण का उल्लेख तो पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के संदर्भ में दिए अपने भाषण में भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed