फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police house arrests family of Hardik Patel in Viramgam

हार्दिक पटेल के परिवार को किया नजरबंद

Thu, 16 Jun 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
Police house arrests family of Hardik Patel in Viramgam
पाटीदार आंदोलन के बाद जेल में बंद हार्दिक - फोटो : PTI

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के संयोजक रहे हार्दिक पटेल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया। नजरबंद किए गए लोगों में हार्दिक की मां, बहन और पिता शामिल थे। साथ ही पटेल की जल्द रिहाई की मांग कर रही समुदाय की छह महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


ये कार्रवाई तब हुई जब गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल हार्दिक के गृह शहर में एक सभा को संबोधित कर रही थी। पाटीदार आंदोलन समिति ने इसका खुलकर विरोध किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद हार्दिक के परिवार को छोड़ दिया गया। वहीं महिलाओं को भी रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


वीरमगाम शहर के इंस्पेक्टर विश्वराजसिंह जडेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सावधानी के लिए हार्दिक के परिवार को नजरबंद किया गया। दोपहर में कार्यक्रम खत्म होने तक नजरबंदर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री के भाषण शुरू होते ही छह महिलाओं के नारे लगाने के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्हें भी दोपहर में कार्यक्रम खत्म होने के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हार्दिक का परिवार कोई मुश्किल पैदा न करें इसलिए उन्हें नजरबंद किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed