फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police custody death case cb cid arrested four police officials in matter residents burst firecrackers in joy

पुलिस हिरासत में मौत: आरोपी सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी पर लोगों ने जलाए पटाखे

Thu, 02 Jul 2020 08:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 02 Jul 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
police custody death case cb cid arrested four police officials in matter residents burst firecrackers in joy
तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत हो गई - फोटो : ट्विटर

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पुलिस हिरासत में हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में बुधवार को सीबी-सीआईडी ने निलंबित सब-इंस्पेक्टर रघु गणेश को गिरफ्तार कर लिया। इस पर थूथुकुड़ी के सनाथकुलम में रहने वाले लोगों ने पटाखे जलाकर खुशी व्यक्त की। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर बालाकृष्णन और कांस्टेबल मुथुराज और मुरुगन को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के तूतिकोरिन में पुलिस हिरासत में हुई पिता और पुत्र की मौत में एक जुलाई को नया खुलासा हुआ था। जांच में पता चला है कि दोनों को पुलिस ने पूरी रात बुरी तरह पीटा था। जांच कर रहे मजिस्ट्रेट ने हाईकोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट रख दी है और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजिस्ट्रेट की पूछताछ में पता चला है कि पी. जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को सनाथकुलम थाने में सुबह तक पीटा गया था।



यह भी पढ़ें- पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत मामले में तूतीकोरिन जिले के एसपी को हटाया गया

कोविलपुट्टी के मजिस्ट्रेट इस मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चश्मदीदों के मुताबिक, पिता-पुत्र को सुबह तक पीटा गया था। थाने की हेड कांस्टेबल रेवाठी ने मजिस्ट्रेट को ये जानकारी दी। साथ ही ये भी बताया कि लाठी पर खून के निशान थे।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है 28 जून की दोपहर जब वो सनाथकुलम पुलिस स्टेशन पहुंचे तो वहां एएसपी और एसपी पहले से ही मौजूद थे। दोनों अफसरों ने मजिस्ट्रेट को सैल्यूट तक नहीं किया। मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि पुलिस स्टेशन में 19 जून के सीसीटीवी फुटेज नहीं थे। रिपोर्ट में बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज की स्टोरेज लिमिट एक टीबी है, उसके बावजूद ऐसी सेटिंग की गई है कि हर दिन फुटेज डिलीट हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed