{"_id":"5f8727b48ebc3e9b8e6923bb","slug":"police-complaint-against-bjp-leader-khushbu-sundar-on-her-remarks-on-handicapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: दिव्यांगों के खिलाफ टिप्पणी पर खुशबू सुंदर के खिलाफ पुलिस में शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: दिव्यांगों के खिलाफ टिप्पणी पर खुशबू सुंदर के खिलाफ पुलिस में शिकायत
Wed, 14 Oct 2020 10:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
खुशबू सुंदर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर द राइट्स ऑफ डिसेबल्ड (एनपीआरडी) ने दिव्यांग लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बुधवार को तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस छोड़ने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली खुशबू ने कहा है कि उन्होंने 'मानसिक रूप से मंद' पार्टी छोड़ दी है।
विज्ञापन
एनपीआरडी के महासचिव मुरलीधरन ने कहा कि नेत्री के खिलाफ करीब 30 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। इनमें से कुछ शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा, 'चेन्नई पुलिस आयुक्त के कार्यालय में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है। चेन्नई, कांजीपुरम, चेंगलपेट, मदुरै, कोयंबटूर, तिरुपुर और अन्य स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई गई है।'
विज्ञापन
मुरलीधरन ने कहा कि देश और खुशबू जैसे लोगों को याद रखना चाहिए कि कानून में भी इस तरह का अपमान प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि खुशबू सुंदर को अपने विरोधियों पर राजनीतिक प्रहार करने का अधिकार है लेकिन इस तरह का बयान देना अस्वीकार्य है, जो दिव्यांगों की समाज में गलत छवि पेश करता हो। बता दें कि एनपीआरडी एक गैर सरकारी संगठन है, जो दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है।
विज्ञापन