फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police clamp down on BJP MLA CT Ravi; Accused of human rights violation, Shivkumar rejected

Karnataka: भाजपा विधायक सीटी रवि पर पुलिस का शिकंजा; मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया, शिवकुमार ने किया खारिज

Fri, 20 Dec 2024 10:51 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: बशु जैन Updated Fri, 20 Dec 2024 10:51 AM IST
सार

कर्नाटक भाजपा एमएलसी सीटी रवि को विधान परिषद में मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा एमएलसी ने पुलिस पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरोपों को खारिज किया। 
 

विज्ञापन
Police clamp down on BJP MLA CT Ravi; Accused of human rights violation, Shivkumar rejected
भाजपा एमलएसी सीटी रवि और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। कर्नाटक भाजपा एमएलसी सीटी रवि को विधान परिषद में मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा एमएलसी ने पुलिस पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें पूरी रात जगह-जगह घुमाती रही। पुलिस शीर्ष स्तर के किसी नेता के निर्देश पर काम कर रही है। उन्होंने कार्रवाई को तानाशाही से प्रेरित बताया। हालांकि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरोपों को खारिज किया। 
विज्ञापन


सिर पर पट्टी बांधे भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कहा कि खानापुर में मुझे चोटें आईं। मुझे नहीं पता कि कैसे। यह सोचे बिना कि मैं एक विधायक हूं पुलिस मुझे पूरी रात घुमाती रही। पुलिस ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। पुलिस मुझ पर अत्याचार कर रही है। अपने 35 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। यह तानाशाही मानसिकता है। खानपुर से लेकर जहां-जहां वे मुझे ले गए।
विज्ञापन


रवि ने कहा कि पुलिस मुझे सवादत्ती, रामदुर्गा, धारवाड़ रोड पर ले गई। अब वे मुझे कहीं और ले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को समय-समय पर ऊपर से निर्देश मिल रहे हैं। कौन निर्देश दे रहा है, मुझे नहीं पता। पुलिस उसी तरह से व्यवहार कर रही है। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए यह सब किया जा रहा है। यह मेरे खिलाफ साजिश है। उन्हें सार्वजनिक रूप से धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा एमएलसी ने कहा कि सुवर्ण विधान सौध में मुझ पर तीन बार हमला करने की कोशिश की गई। हमने चेयरमैन को लिखित में यह सब दिया है और समर्थन भी लिया है। हमने खानपुर पुलिस स्टेशन में भी शिकायत की। मगर कोई एफआईआर नहीं हुई। यह तानाशाही है।



सड़क पर बैठे एमएलसी
पुलिस कार्रवाई के दौरान भाजपा एमएलसी सीटी रवि का सड़क पर बैठकर पुलिस से सवाल करते हुए एक वीडियो सामने आया। वीडियो में रवि पुलिस अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं। रवि कह रहे हैं कि क्या तुम मुझे मारने की योजना बना रहे हो? मुझे यहां क्यों लाए हो? आपका इरादा मुझे मारने का है। मुझे इस तरह से घुमाने क्यों ले जाया जा रहा है? खानपुर से लेकर मुझे कहां-कहां ले जाया गया? चोट लगने के तीन घंटे बाद तुमने मुझे प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जाता है कि रवि को बंगलूरू ले लाया जाएगा और वहां उन्हें जनप्रतिनिधि अदालत में पेश किया जाएगा। 


डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि विधान परिषद में बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान पर चर्चा हुई थी। इसका विरोध हुआ। भाजपा एमएलसी ने राहुल गांधी और मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हमारे पास सभी वीडियो और दस्तावेज हैं। क्या यह चिकमंगलूर की संस्कृति, भाजपा की संस्कृति और भारतीय संस्कृति है? मुझ पर सारे सबूत हैं।

एमएलसी के आरोपों को लेकर डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई किसी की हत्या नहीं कर रहा है। मैंने एक वीडियो क्लिप देखी। पुलिस ने उन्हें मिलने की इजाजत दी, तो उन्होंने थाने में भाजपा की बैठक की। क्या पुलिस स्टेशन बैठक आयोजित करने की जगह है? पुलिस ने बहुत अच्छा व्यवहार किया। हम किसी भी चीज में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उन सभी को अंदर जाने दिया। मैं पुलिस से पूछ रहा हूं कि आपने बैठक की अनुमति कैसे दी? परिवार के सदस्य या 1-2 लोग मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने अंदर बैठक क्यों की? उन्हें कौन मार रहा है? यह स्वाभाविक है कि लक्ष्मी हेब्बालकर के समर्थकों ने विरोध किया, यह भावनाओं में बहकर हुआ क्योंकि उनके नेता के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed