फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrests man who claimed responsibility for bomb blasts at Christian religious gathering in Kerala

Kerala: धार्मिक सभा में बम विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, बीते दिन किया था आत्मसमर्पण

Mon, 30 Oct 2023 08:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Oct 2023 08:02 PM IST
सार

विस्फोट कोच्चि के पास कलमश्शेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए थे। यहां रविवार को ईसाई समूह ‘यहोवा के साक्षी’ की प्रार्थना सभा चल रही थी। यहोवा ईसाई धार्मिक समूह है, जिसकी शुरुआत 19 वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी।

विज्ञापन
Police arrests man who claimed responsibility for bomb blasts at Christian religious gathering in Kerala
Kerala Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में ईसाई धार्मिक सभा में बम विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने बीते दिन ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस कमिश्नर ए. अकबर ने बताया कि डोमिनिक मार्टिन की गिरफ्तारी शाम सात बजे बयान दर्ज करने बाद की गई। उन्हें तय समय के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा। उस पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यह एक अकेले आदमी का कृत्य है, लेकिन हम अधिक विवरण की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले केरल के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने बताया था कि एक व्यक्ति ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है। उसका दावा है कि यह उसी ने किया है। उसका नाम डोमिनिक मार्टिन है। वह खुद को ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ समूह का सदस्य बता रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि एक धार्मिक सभा में हुए विस्फोट मामले की जांच प्रभावी तरीके से आगे बढ़ रही है। धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने विस्फोट स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोटों की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो संदेश वायरल हुआ था
व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संदेश भी डाला था। विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि संगठन की शिक्षाएं देश के लिए ठीक नहीं थीं। हालांकि, संगठन की ओर से किसी ने भी उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

कलमश्शेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए थे धमाके
दरअसल, विस्फोट कोच्चि के पास कलमश्शेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए थे। यहां रविवार को ईसाई समूह ‘यहोवा के साक्षी’ की प्रार्थना सभा चल रही थी। यहोवा ईसाई धार्मिक समूह है, जिसकी शुरुआत 19 वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी।


मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई
शुरुआती जानकारी में धमाकों में एक महिला की मौत और 60 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। इनमें छह की हालत गंभीर बताई गई थी। बाद में गंभीर रूप से घायल छह लोगों में से 53 वर्षीय एक महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह तक 12 वर्षीय लड़की की भी मौत हो गई। इस तरह अब तक घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed