{"_id":"635cd61839fa524fd4628417","slug":"police-arrested-two-accused-who-stabbed-a-taxi-driver-and-his-father-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: पार्किंग में हुए विवाद में कैब ड्राइवर समेत दो को मारा चाकू, दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: पार्किंग में हुए विवाद में कैब ड्राइवर समेत दो को मारा चाकू, दो गिरफ्तार
Sat, 29 Oct 2022 12:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:58 PM IST
सार
पार्किंग में उनकी कैब के बगल में आरोपियों से दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मापुसा शहर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कैब ड्राइवर और उसके पिता पर चाकू से हमला किया गया। घटना में दोनों को चोटें आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि चाकू मारने वाले आरोपियों की पहचान समीर पेडनेकर और सुरेश कुंभर के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी पीड़ित बृजेश शिरोडकर की शिकायत के आधार पर की गई है। जीवबा दलवी ने कहा, शिरोडकर ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उन्हें और उनके पिता को चाकू मारकर घायल किया था। पार्किंग में उनकी कैब के बगल में आरोपियों से दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।